BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 11:20 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 1:05 AM IST
महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर राजनीति जारी है। सोमवार को संसद के बाहर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सांसदों ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “राज्य में स्थिति यह हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या, फिर बनारस और बलिया में भी यही हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है। हमारी मांग है कि अन्याय करने वालों को दंड मिले और पीड़ितों को न्याय मिले। अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें।”

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “सबसे ज्यादा अगर कहीं महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, तो वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या है। अयोध्या में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबरें सामने आ रही हैं।”

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, “प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन युवतियों का रेप करके उन्हें मार दिया जा रहा है, जो बहुत ही चिंताजनक है। बनारस, अयोध्या और बलिया में ऐसी घटनाएं हुईं। सरकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।”

बता दें कि बलिया में युवती की हत्या और फिर हाथ बांधकर उसे पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है।

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा, “बलिया से एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की जो भयावह तस्वीर आई है, जो बेहद दर्दनाक और दुखद है। जुल्म और गुनाह के मामले में उप्र की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बांधे खड़ी है, अपराधियों का ये दुस्साहस उसी का नतीजा है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *