BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:50 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

मुख्यमंत्री आतिशी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को बताया दिल्ली के लोगों के लिए अहम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 6:52 PM IST
मुख्यमंत्री आतिशी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को बताया दिल्ली के लोगों के लिए अहम
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए दिल्ली वासियों को बधाई दी।

सीएम आतिशी ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि आज दिल्ली के लोगों के लिए एक खास दिन है, क्योंकि आज दिल्ली में आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की नई लाइन का उद्घाटन हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर एनसीआर क्षेत्र को दिल्ली से जोड़ने के लिए लागू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी दिल्ली से मेरठ तक के इस आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण में 1260 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह निवेश दिल्ली के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि यहां का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और भी प्रभावी और सस्टेनेबल बन सके।

‘आप’ नेता ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली मेट्रो का विस्तार युद्धस्तर पर हुआ है। इस दौरान, दिल्ली में लगभग 200 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का निर्माण हुआ है और अभी ढाई सौ किलोमीटर मेट्रो लाइन निर्माणाधीन है। इन 10 सालों में दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो में 7268 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

उन्होंने कहा कि आज हम गर्व महसूस कर सकते हैं कि दिल्ली अब देश और दुनिया के सामने एक मजबूत और सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। यह दिल्ली का ट्रांसपोर्ट सिस्टम न केवल यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि यह दिल्ली के आर्थिक विकास को भी गति देगा।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यू अशोक नगर में 13 किमी. लंबे नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन किया। उन्होंने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी की। आनंद विहार के आरआरटीएस स्टेशन को इस तरह बनाया गया है कि यह सार्वजनिक परिवहन के मौजूदा 6 माध्यमों के बीच मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन की सुविधा प्रदान कर पाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *