BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 09:35 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

मोदी जी केजरीवाल बोलते हैं एक से बढ़कर एक झूठ, आप पर हमलावर हुए राहुल गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 जनवरी 2025, 12:03 AM IST
मोदी जी केजरीवाल बोलते हैं एक से बढ़कर एक झूठ, आप पर हमलावर हुए राहुल गांधी
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ने देवेंद्र यादव के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र बादली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। आप बीजेपी ने दिल्ली की जनता से विश्वासघात किया है। यहां के लोग साफ पानी और प्रदूषण मुक्त हवा के लिए तरस रहे हैं, लोगों के पास सुविधाओं की भारी कमी है। इसलिए अब जनता ने ठान लिया है, आप-बीजेपी को सबक सिखाना है और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार को लाना है। हम मर जाएंगे, लेकिन बीजेपी से समझौता नहीं करेंगे। क्योंकि हमारा हिंदुस्तान ‘नफरत’ का हो ही नहीं सकता। हमारा हिंदुस्तान ‘संविधान, मोहब्बत, भाईचारे’ का है। हम ऐसे ही हिंदुस्तान के लिए लड़ते हैं और इसके लिए मरने को भी तैयार हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी 5 साल पहले यमुना का पानी पीने की बात कर रहे थे लेकिन आज वह यमुना के पानी की बोतल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। वह एक के बाद एक झूठ बोलते हैं। केजरीवाल ने कहा था यमुना में स्नान करूंगा, यमुना का पानी पिऊंगा। केजरीवाल जी, यमुना का पानी छोड़िए, बादली की जनता जो पानी पी रही है, वही पीकर दिखा दीजिए।

राहुल गांधी ने कहा कि आप कभी मत भूलिएगा कि आपके साथ कौन खड़ा होता है, संविधान को कौन बचाता है और आपसे सच कौन बोलता है। कांग्रेस पार्टी ने आपसे वादा किया था कि मनरेगा देंगे, भोजन का अधिकार देंगे, कर्ज माफ करेंगे, कर्नाटक की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा देंगे, कर्नाटक, तेलंगाना में महिलाओं के खातों में सीधा पैसा देंगे, छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सही दाम देंगे। कांग्रेस पार्टी ने इन सभी वादों को पूरा किया। कांग्रेस पार्टी कभी झूठे वादे नहीं करती। ये इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी और जनता का रिश्ता मोहब्बत-भाईचारे का है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *