BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 10:13 PM
  • 40.08°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  2. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  3. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  5. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  6. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  7. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  8. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  9. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  10. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  11. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  12. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  13. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  14. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  15. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी

मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद जांच कमेटी का गठन, डीजीपी और मुख्य सचिव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 11:12 PM IST
मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद जांच कमेटी का गठन, डीजीपी और मुख्य सचिव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Read Time:4 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

महाकुंभ नगर। मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर हुई भगदड़ ने कई लोगों की जान ले ली। इस हृदय विदारक घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

इसी संदर्भ में गुरुवार को महाकुंभ नगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने वाच टावर पर चढ़कर बारीकी से स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर मेला डीएम विजय किरन आनंद, एडीजी भानु भास्कर, एसपी कुंभ मेला राजेश द्विवेदी और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

डीजीपी और मुख्य सचिव ने वाच टावर से पूरा क्षेत्र देखा और घटना के कारणों को समझने की कोशिश की। इसके बाद, दोनों हादसे में घायल लोगों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इसके बाद मीडिया से बात की।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है। वर्तमान में हम लोग बसंत पंचमी के स्नान के आयोजन के दौरान किस तरह बेहतर सुविधाएं दी जाएं, इस पर विचार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जहां पर यह भगदड़ की घटना हुई थी, हमने उस स्थान का निरीक्षण किया और वहां से जुड़े सभी पहलुओं को समझने की कोशिश की।

उन्होंने आगे कहा कि हमने अस्पताल जाकर हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी घायलों का अच्छे से इलाज चल रहा है। घायलों के परिवारजनों से भी हमारी विस्तृत वार्ता हुई। अस्पताल में एडमिट किसी भी व्यक्ति की स्थिति गंभीर नहीं है। कुछ लोगों को फ्रैक्चर है, जिनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, ये लोग जल्द ही अपने घरों को लौट जाएंगे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो और व्यवस्था और भी बेहतर की जाए।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल में भर्ती किए गए लोगों को अलग-अलग तरह की इंजरी आई है। मेडिकल डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव भी हमारे साथ हैं और डॉक्टरों को समझाया गया है कि सभी का बहुत अच्छे से इलाज हो। उनके साथ जो अन्य लोग हैं, उनके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। ये लोग अलग-अलग जगहों देवरिया, दिल्ली और बिहार से हैं। इन सभी के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। घायलों को समुचित इलाज किया जा रहा है। जब ये ठीक हो जाएंगे और डिस्चार्ज होने के लायक होंगे, तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि घायलों का इलाज और बाकी सभी व्यवस्थाएं सरकार की तरफ से उठाई जा रही हैं। घायलों में से किसी की जान को खतरा नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को फ्रैक्चर है, जिनका इलाज तीन से चार हफ्ते तक चल सकता है। इन लोगों का इलाज अच्छे से किया जाएगा और ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *