BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 08:49 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी चेतावनी, ‘आतंक को शह देना बंद करे पाकिस्तान’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 जनवरी 2025, 10:24 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी चेतावनी, ‘आतंक को शह देना बंद करे पाकिस्तान’
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अखनूर से पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकियों को प्रशिक्षण देने की गतिविधियां बंद करने की कड़ी चेतावनी दी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद का खतरनाक कारोबार चलाने में किया जा रहा है। वहां आज भी आतंकवादियों के लिए ट्रेनिंग कैम्प चल रहे हैं। सीमा से सटे इलाकों में लॉन्च पैड बने हुए हैं। भारत सरकार को सब पता चल रहा है। पाकिस्तान को इनको खत्म करना होगा।

पीओके में रह रही अवाम को एक गरिमापूर्ण जीवन से महरूम रखा जा रहा है। पाकिस्तान के हुक्मरानों द्वारा उन्हें मजहब के नाम पर हिंदुस्तान के खिलाफ बरगलाने और उकसाने की कोशिश की जा रही है। आतंकवाद को खत्म करने की शुरुआत हमने जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 को समाप्त करके की है। आज यहां हालात काफी हद तक बदले हैं। जम्मू कश्मीर पीओके के बिना अधूरा है। पीओके भारत के माथे का मुकुट मणि है। वैसे भी पीओके पाकिस्तान के लिए एक विदेशी क्षेत्र से अधिक कुछ नहीं है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि 1965 के युद्ध में भारतीय सेनाओं ने हाजी पीर पर तिरंगा लहराने में सफलता हासिल की, मगर उसे बातचीत की मेज पर छोड़ दिया गया। यदि यह न हुआ होता तो आतंकवादियों की घुसपैठ के रास्ते उसी समय बंद हो गए होते। पाकिस्तान ने आज तक आतंकवाद का दामन नहीं छोड़ा है। आज भी अस्सी फीसद से अधिक आतंकवादी पाकिस्तान से ही भारत में आते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में अखनूर में युद्ध लड़ा गया था। भारत पाकिस्तानी सेना के प्रयासों को विफल करने में सफल रहा। पाकिस्तान 1965 से ही अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उसकी यही उम्मीद रही है कि जम्मू एवं कश्मीर में जो मुस्लिम आबादी है, वह पाक फौज के साथ खड़ी होगी। मगर न 1965 में यहां के लोगों ने पाकिस्तान का साथ दिया न ही आतंकवाद के उस दौर में साथ दिया। सीमा पार आतंकवाद 1965 में ही समाप्त हो गया होता, लेकिन तत्कालीन केंद्र सरकार युद्ध में प्राप्त सामरिक लाभ को रणनीतिक लाभ में बदलने में असमर्थ रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *