BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 04:23 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 5:29 PM IST
राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
Read Time:3 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बिहार यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

उन्होंने राहुल गांधी के ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा पर भाग लेने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि लालू यादव के राज में, जिसमें कांग्रेस बराबर की भागीदार थी, तभी पलायन हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे बच नहीं सकती। हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी इसलिए भी दौरा कर रहे हैं कि तेजस्वी यादव भाव नहीं दे रहे हैं। वे तेजस्वी यादव पर दबाव बनाने के लिए यह दौरा कर रहे हैं। पिछली बार कांग्रेस को 70 सीटें दी थीं।

उन्होंने राहुल गांधी के बेगूसराय दौरे पर कहा कि वहां तो बहुत तरक्की हुई है। वहां कारखाने हैं। वहां सिमरिया घाट जाकर कुछ समय गुजारें। उन्हें वहां समय गुजारना चाहिए, विकास देखना चाहिए। वैसे उनकी यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। राहुल गांधी महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली हारने के बाद बिहार आ गए हैं। उन्हें डर है कि बिहार में जीरो पर कांग्रेस आउट नहीं हो जाए, इस कारण वे यात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी यात्रा से तेजस्वी यादव पर दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस तेजस्वी यादव को नेता मानने को भी तैयार नहीं है। दोनों दल के नेता अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी यह तो बताए कि वह महागठबंधन में लड़ेगी या नहीं, या अकेले लड़ेगी। पहले कांग्रेस को यह तो बताना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में सोमवार को तीन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

इससे पहले, भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे अपना पलायन तो बचा लें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वे आएं, घूमे और भ्रम फैलाएं। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है। 2005 के पहले का बिहार और 2005 के बाद के बिहार को देखें। यहां सड़कें बन गईं, गंगा नदी पर पुल बन गए, आठ लाख लोगों को नौकरी दे दी गई है, आगे भी चार लाख लोगों को नौकरी दी जाने वाली है। राहुल गांधी आए हैं, घूमें और जाएं, नौटंकी करें, भ्रम फैलाएं। उनको भगवा रंग से नफरत है, इसलिए सफेद रंग चुने हैं। वैसे उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *