BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:29 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जाएंगे कुंभ, जानें किस-किस दिन का है कार्यक्रम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 11:41 PM IST
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जाएंगे कुंभ, जानें किस-किस दिन का है कार्यक्रम
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए त्रिवेणी संगम जाने की तारीखें सामने आ चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जाएंगी जबकि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को जाएंगे जब दिल्ली में विधानसभा के लिए मतदान चल रहा होगा। गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ मेले में स्नान लिए पहुंचेंगे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 2 फरवरी को महाकुंभ जाएंगी।

ऐसा महाकुंभ करीब 144 साल बाद पड़ा है। इसी वजह से इसे बड़ा ही पुनीत माना जा रहा है। अनुमान है कि इस बार करीब 45 करोड़ लोग इस महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंच सकते हैं। कुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ है। यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। खासतौर पर, महाकुंभ के दौरान शाही स्नान करने से विशेष लाभ मिलने की मान्यता है। इस वजह से इस बार मकर संक्रांति पर पहले शाही स्नान के अवसर पर साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कुंभ में डुबकी लगाई थी।

ज्ञात हो कि इस बार कुल 6 अमृत स्नान हैं। इनमें से 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 14 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान संपन्न हो चुका है। अभी चार और अमृत स्नान शेष हैं। इनमें 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अमृत स्नान हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *