BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:54 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

राहुल गांधी के गुजरात-बिहार की धरती पर पांव रखते ही भाजपा ने ईडी को मैदान में उतारा : अलका लांबा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 अप्रैल 2025, 10:10 PM IST
राहुल गांधी के गुजरात-बिहार की धरती पर पांव रखते ही भाजपा ने ईडी को मैदान में उतारा : अलका लांबा
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने ईडी के नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दायर करने पर भाजपा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात और बिहार की धरती पर पांव रखते ही भाजपा ने ईडी को मैदान में उतार दिया है। दोनों जगहों पर डबल इंजन की सरकार है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा बौखला गई है। 1937 में अंग्रेजों से लड़ने के लिए अखबार बनाए थे, आज उस अखबार के बने 85 साल हो गए हैं। देश को आजाद होने के 75 साल हो गए हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है, जिसे बने 10 साल हो गए हैं। मामला 13 साल से चल रहा है, सरकार आपकी, ईडी आपकी, सत्ता आपकी, फिर भी क्यों कुछ नहीं साबित कर पा रहे हैं? क्योंकि आपके सारे आरोप झूठे हैं। ईडी मतलब ‘इलेक्शन डिपार्टमेंट’ हो गई है।”

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ को लेकर उन्होंने कहा कि पहले भी बुलाया था, क्या मिला? इनके पास कोई सबूत ही नहीं है। केवल मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की बैसाखी के दम पर दिल्ली की सरकार चल रही है। बिहार से उल्टी गिनती शुरू होगी। यहां सरकार गिरते ही, केंद्र की भाजपा सरकार गिरने वाली है।

अलका लांबा ने कहा कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में मिशन बिहार में निकल चुकी है। पटना में इंडिया अलायंस की बड़ी बैठक है। 20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो बड़ी रैली करने वाले हैं। इसके बाद लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल मामले को लेकर कहा कि ममता बनर्जी क्या कर रही हैं, क्या नहीं कर रही हैं, यह छोड़िए। केंद्र सरकार क्या कर रही है, आग को बुझाने का काम कर रही है या आग में घी डालने का काम कर रही है?

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुद्दों से भटकाने के लिए लाया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *