BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 02:53 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दोषी सांसदों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना सही नहीं’ केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
  2. किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
  3. कोयंबटूर : ‘स्वयं को बदलने से शुरू होता है दुनिया बदलने का रास्ता’, ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले अमित शाह
  4. बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
  5. बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
  6. आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
  7. ‘पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर’, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
  8. ‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी की तीसरी बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘पर्याप्त ईवीएम हैं?’
  9. भविष्य की नई यात्रा पर निकल रहा पूर्वोत्तर भारत : पीएम मोदी
  10. जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे
  11. 1984 सिख विरोधी दंगा : दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
  12. दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
  14. एडवांटेज असम 2.0 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत के 140 करोड़ लोगों पर दुनिया को भरोसा
  15. बिना मंजूरी के लिए गए फैसले, खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी : केजरीवाल की शराब नीति पर कैग

लुधियाना से सांसद को ‘आप’ ने दिया टिकट, भाजपा नेता का सवाल, ‘क्या केजरीवाल राज्यसभा जाना चाहते हैं?’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 4:42 PM IST
लुधियाना से सांसद को ‘आप’ ने दिया टिकट, भाजपा नेता का सवाल, ‘क्या केजरीवाल राज्यसभा जाना चाहते हैं?’
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। इस उम्मीदवारी को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की अफवाहें हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी सवालों की बौछार कर दी है।

शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा कि क्या केजरीवाल राज्यसभा में जाना चाहते हैं, या फिर केजरीवाल को दिल्ली में सरकारी आवास की आवश्यकता है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद केजरीवाल को अब सत्ता का लोभ हो गया है। क्या मौजूदा राज्यसभा सांसद को सत्ता, भत्तों और विशेषाधिकारों के लालच में आकर केजरीवाल को खुश करने के लिए सीट खाली करने को कहा गया है?

बीजेपी प्रवक्ता ने यह आरोप भी लगाया कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व राजनीतिक लाभ के लिए अपने सांसदों को इस प्रकार के निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह कदम केजरीवाल की सत्ता के प्रति लालसा को दर्शाता है।

उन्होंने पूछा कि क्या मौजूदा आप राज्यसभा सांसद को 3पी “सत्ता (पॉवर), भत्ते (पर्क्स) और विशेषाधिकार (प्रिवलेज)” के लालची केजरीवाल को खुश करने के लिए सीट खाली करने के लिए कहा जा रहा है?

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है। संजीव अरोड़ा साल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। उनकी गिनती लुधियाना के बड़े व्यवसायियों में होती है।

‘आप’ विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई है। गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी। वह साल 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक चुने गए थे।

अपनी उम्मीदवारी पर अरोड़ा ने खुशी जाहिर की। पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के प्रति विनम्र और आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते, मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *