BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:01 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

लोकसभा अध्यक्ष को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 नवंबर 2024, 10:07 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के मुताबिक उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादा का हमेशा मान रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत को जानिए’ क्विज में भाग लेने की अपील की है।

लोकसभा स्पीकर 23 नवंबर को 62 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा-अपनी सरल, सहज और सक्षम कार्यशैली से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ओम बिरला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय गरिमा की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीयों से एक अपील की। भारत को जानिए क्विज में हिस्सा लेने को कहा और इसके साथ ही लिंक भी शेयर किया। 3 देश के गुयाना दौरे से लौटे पीएम मोदी ने लिखा- हम प्रवासी समुदाय संग संबंध मजबूत कर रहे हैं!

विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय और अन्य देशों के मित्रों से ‘भारत को जानिए क्विज़’ में भाग लेने का आग्रह करता हूं। यह क्विज़ भारत और दुनिया भर में फैले इसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को और गहरा करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को तलाशने की कोशिश करता है। विजेताओं को अद्वितीय भारत को देखने समझने का अवसर मिलेगा।

अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बीकेजे क्विज़ का लिंक भी साझा किया है।

भारत को जानिए क्विज़ का मकसद, प्रवासी भारतीयों और विदेशियों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानकारी मुहैया कराना है। इस क्विज़ के जरिए, भारत के इतिहास, संस्कृति, विकास, राष्ट्र-निर्माण, और दुनिया में योगदान के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। पांचवा संस्करण 11 नवंबर से शुरू हो चुका है जो आगामी 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *