BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 03:16 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

वक्फ कानून पर तेजस्वी यादव का बयान गरीब पसमांदा मुसलमानों के खिलाफ : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अप्रैल 2025, 10:50 PM IST
वक्फ कानून पर तेजस्वी यादव का बयान गरीब पसमांदा मुसलमानों के खिलाफ : गिरिराज सिंह
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में वक्फ कानून को लेकर सियासी तापमान चढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि अगर 2025 में उनकी सरकार सत्ता में आई तो बिहार में वक्फ कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा।

इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला और कहा कि उनकी सरकार बनने की बात तो दूर, संसद से पारित कानून पूरे देश में लागू होता है और तेजस्वी का बयान गरीब पसमांदा मुसलमानों के खिलाफ है।

तेजस्वी यादव ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्फ कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बिल अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के खिलाफ है और उनकी पार्टी इसे बिहार में लागू नहीं होने देगी। तेजस्वी ने भाजपा और जदयू पर मुस्लिम विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जनता ने राजद को मौका दिया तो इस कानून को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।

इसके जवाब में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में तेजस्वी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव की सरकार बननी है नहीं। संसद से जो कानून पास होता है, वह पूरे देश में लागू होता है। संसद पूरे देश का है। तेजस्वी यादव गरीब पसमांदा मुसलमान के खिलाफ हैं। वे नहीं चाहते कि गरीब मुसलमानों और महिलाओं को हक मिले।”

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं क्योंकि वे पसमांदा मुसलमानों और महिलाओं को अधिकार देने वाले इस कानून के विरोधी हैं। यह कानून गरीबों और महिलाओं के हित में बनाया गया है, न कि तेजस्वी यादव के ठेकेदारों के लिए। उनकी राजनीति सिर्फ वोट बैंक तक सीमित है और वे समाज के कमजोर वर्गों की तरक्की नहीं चाहते। यह बिल पारदर्शिता और तकनीक आधारित प्रबंधन को बढ़ावा देगा, जिससे वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग रुकेगा।

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा गर्माता जा रहा है। तेजस्वी के बयान से जहां राजद मुस्लिम वोटों को एकजुट करने की कोशिश में है, वहीं भाजपा इसे गरीबों के हक की लड़ाई बताकर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *