BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:51 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

विजय चौक पर आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का होगा समापन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 11:50 AM IST
विजय चौक पर आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का होगा समापन
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के विजय चौक पर 29 फरवरी (बुधवार) को ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी गणतंत्र दिवस के अवसर पर चलने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन होगा। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा पीएम मोदी और अन्य गणमान्य नेता मौजूद होंगे। सेरेमनी को लेकर मंगलवार को विजय चौक पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई थी, जिसमें थलसेना, नेवी, एयरफोर्स तीनों सेनाओं और सीएपीएफ के बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए लोगों से साझा किया गया है। इसके मुताबिक ये पाबंदी दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर रात 9:30 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान विजय चौक को सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसमें लोगों को इस दौरान प्रतिबंधित या परिवर्तित मार्गों के बारे में जानकारी दी गई है।

सेरेमनी की शुरुआत शाम 4:45 बजे से होगी, जिसमें देश की सैन्य परंपराओं की भव्यता को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल विजय चौक की सभी प्रमुख इमारतों को लाइटिंग से सजाया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट दिया जाता है और फिर तिरंगा फहराया जाता है।

अगर सेरेमनी के इतिहास की बात करें तो पहले जब राजाओं के बीच युद्ध लड़े जाते थे तो सूर्यास्त के समय उनके सैनिक युद्ध की समाप्ति करते थे और जंग बंद कर दी जाती थी। सूरज के ढलते ही सेना बिगुल बजाती थी और दोनों तरफ की सेनाएं युद्ध के मैदान छोड़कर अपने शिविर में चली जाती थीं।

इससे पहले 26 जनवरी को भारत 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस विशेष कार्यक्रम के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस साल परेड में 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां निकाली गई थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *