BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 05:08 AM
  • 28.58°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 33 मछुआरों को किया गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 3:58 PM IST
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 33 मछुआरों को किया गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 33 मछुआरों को ‘अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा’ (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि तीन नावें भी जब्त की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए मछुआरे रामेश्वरम के रहने वाले हैं।

तमिलनाडु तटीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये गिरफ्तारियां रविवार (26 जनवरी) की सुबह हुई। मछुआरों को आईएमबीएल का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना ने क्षेत्र में मछुआरों की सुरक्षा और आजीविका को लेकर चिंताएं फिर से जगा दी हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 12 जनवरी को केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल राजनयिक हस्तक्षेप की अपील की थी।

चिंता व्यक्त करते हुए, सीएम स्टालिन ने तमिलनाडु में मछली पकड़ने वाले समुदायों के बीच डर और अनिश्चितता पैदा करने वाली लगातार गिरफ्तारियों को उजागर किया था।

सीएम स्टालिन ने लिखा लिखा था, “बार-बार की गई गिरफ्तारियों ने हमारे मछुआरों की आर्थिक कठिनाई को बढ़ा दिया है और उनकी पारंपरिक आजीविका को कमजोर कर दिया है। उनकी जब्त नावों के साथ-साथ उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है।”

पूरे तमिलनाडु के मछुआरा संघों ने गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा की है और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। रामेश्वरम के मछुआरों के नेता एंटनी जॉन ने लगातार जारी समस्या का समाधान करने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा, “हमारे लिए पाक खाड़ी में मछली पकड़ना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। हमने न केवल अपनी आजीविका खो दी है, बल्कि हमारी संपत्ति भी हड़प ली गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि 2018 से अब तक लगभग 270 ट्रॉलर जब्त किए जा चुके हैं। इससे कई मछुआरे बेरोजगार हो गए हैं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *