BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 17 जून 2025 03:58 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर ‘लापरवाहीपूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान में छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय का दिया है आश्वासन : उमर अब्दुल्ला
  3. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  4. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  5. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  6. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  7. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  8. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  9. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  10. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  11. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  12. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  13. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  14. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  15. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी

संजय शिरसाट ने संजय राउत की किताब पर साधा निशाना, बोले- ‘लिखी गई मनगढ़ंत कहानियां’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मई 2025, 9:17 PM IST
संजय शिरसाट ने संजय राउत की किताब पर साधा निशाना, बोले- ‘लिखी गई मनगढ़ंत कहानियां’
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मंत्री संजय शिरसाट ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की हाल ही में प्रकाशित किताब और उनके दावों को बेबुनियाद बताया। शिरसाट ने राउत की किताब को “नौटंकी” करार देते हुए कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए मनगढ़ंत कहानियां रची और किताब की शक्ल में पेश कर दीं।

शिरसाट ने विशेष रूप से राउत के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके बेटे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मदद मांगने के लिए मातोश्री का दौरा किया था।

शिरसाट ने कहा, “बालासाहेब ठाकरे ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मदद की, लेकिन उन्होंने कभी इस बात को सार्वजनिक रूप से नहीं कहा। संजय राउत को यह कैसे पता कि अमित शाह और उनका बेटा मातोश्री आए थे? यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है।”

उन्होंने राउत पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी कहानियां लिखकर वे केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

शिरसाट ने इंडिया ब्लॉक पर भी निशाना साधा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के इंडिया ब्लॉक पर उठाए सवालों का हवाला देते हुए कहा कि गठबंधन के नेता एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे। इंडिया गठबंधन के नेता अलग-अलग दिशाओं में बात करते हैं। लोकसभा चुनाव में इसकी वजह से उन्हें नुकसान हुआ। अब कई नेता कह रहे हैं कि अगर वे अलग-अलग लड़े होते, तो उनकी सीटें बढ़ सकती थीं। आगामी स्थानीय चुनावों में यह गठबंधन टिक नहीं पाएगा क्योंकि महागठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है, न आज है और न भविष्य में होगा।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी शिरसाट ने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन देश की सुरक्षा के लिए जरूरी था, क्योंकि यह आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत जवाब था। देश के अस्तित्व पर हमला हुआ था और उसका जवाब देना जरूरी था। ऐसे समय में विवादित बयान देना उचित नहीं है। शिवसेना (शिंदे गुट) और महाराष्ट्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर एकजुट हैं। मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि वे बहकावे में न आएं और देश की एकता का समर्थन करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *