BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 10:11 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

संभल में मिली बावड़ी पर दूसरे दिन भी जारी रही खुदाई, होगी अतिक्रमणमुक्त

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 4:29 PM IST
संभल में मिली बावड़ी पर दूसरे दिन भी जारी रही खुदाई, होगी अतिक्रमणमुक्त
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी शहर के लक्ष्मणगंज में प्राचीन बावड़ी की खुदाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है। खुदाई में रोज नए-नए खुलासे हो रही हैं। हर दिन नई-नई चीजें मिल रही हैं। रहस्यमय चीजों को समेटे संभल में मंदिर और कुआं मिला तो चंदौसी में खुदाई के दौरान बावड़ी और प्राचीन इमारत मिली। इसे अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि यहां एक बावड़ी मिली है। इसे लगभग 150 से 200 वर्ष पहले निर्मित किया गया था। इसके नीचे के दो तल मार्बल का है। ऊपर का तल ईंटों का है जो दिख रहा है। ऊपर की मिट्टी हटाएंगे, अभी 190 वर्ग मीटर पर अतिक्रमण है, उसे मुक्त कराया जाएगा। जिन्होंने अतिक्रमण किया है उन्हें नोटिस दिया जाएगा। यहां पर मिले मंदिर को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि संभल का इतिहास बहुत पुराना है। शास्त्रों की महाभारत काल से आज तक बड़ा विस्तृत इतिहास है। जो प्राचीन चीजें मिलेंगी सबकी है। साझी विरासत है, इसका सबको फायदा मिलेगा।

दरअसल संभल में बवाल तब शुरू हुआ जब कोर्ट ने शाही जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव हुआ। हिंसक झड़प में चार लोगों की मौत हो गई जिसके बाद माहौल बिगड़ गया था। इस हिंसा के बाद जब उपद्रवियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो बिजली चोरी का मामला सामने आया। लेकिन 14 दिसंबर को पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो सन 1978 के बाद से बंद बताया जा रहा है। यह मंदिर समाजवादी पार्टी के स्थानीय सांसद के घर से 200 मीटर की दूरी पर था।

मंदिर को खोला गया और वहां पूजा-पाठ शुरू किया गया। इसके बाद कुआं मिलने की जानकारी सामने आई और उसकी खुदाई कराई गई। इसी बीच संभल के और इलाके सरायतरीन में भी मंदिर मिला। चंदौसी में जमीन की खुदाई में उसके नीचे एक विशालकाय बावड़ी मिली है जिसे अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *