BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 14 अप्रैल 2025 08:18 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  2. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  3. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  4. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  5. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  6. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  7. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  8. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  9. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  10. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  11. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  12. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  13. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  14. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  15. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

संविधान को कमजोर करना चाहती है भाजपा : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2025, 12:14 AM IST
संविधान को कमजोर करना चाहती है भाजपा : अखिलेश यादव
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इटावा के महेवा ब्लॉक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करना चाहती है। मैं बधाई देना चाहता हूं कार्यकर्ताओं को, जिन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा लगाकर संकल्प लिया है कि जो रास्ता बाबा साहेब ने दिखाया है, उस पर चलकर इस देश को और मजबूत बनाना है। बाबा साहेब का दिया संविधान हम सब गरीबों के लिए, खासकर बहुजन समाज, पीड़ितों, वंचितों और शोषितों के लिए कवच बनकर काम करता है। उनका संविधान एक रास्ता दिखाता है, जिससे सभी सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि हम सभी बाबा साहेब और लोहिया जी के रास्ते पर चलेंगे, जो रास्ता हमें नेताजी के संघर्ष ने दिया है, उन चीजों से परिवर्तन लाने का काम करेंगे। बाबा साहेब और अटल जी की प्रतिमा अगल-बगल है, इससे भाजपा को कुछ सीखने को मिलेगा। भाजपा के लोग यहां आएं, जिस प्रकार से हमने बाबा साहेब को नमन किया, उसी तरह देश के पीएम रहे अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर हमारे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया, हमने नमन किया। यह भाजपा के लिए सीख है। संविधान सबके लिए बराबर है।

उन्होंने यह भी कहा कि जितना भाजपा के लोग बाबा साहेब की शरण में जाएंगे, उतना ही देश और मजबूत दिखाई देगा। भाजपा की 14 अप्रैल से दलितों के लिए शुरू हो रहे अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि छुआछूत, दूरी रखना, उनका छुआ खाना न खाना, बाबा साहेब को तो पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ा। तालाब पर भी पानी नहीं पी सकते थे। पानी के लिए इंतजार करना पड़ता था। अपनी क्लास, समाज में उन्होंने कितना भेदभाव देखा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा, पीडीए से घबरा गई है, इस कारण रास्ता खोज रही है कि किसके सहारे बचा जाए। इसी कारण जानबूझकर समाजवादियों का जब कार्यक्रम संपन्न हो गया है, तो वह कार्यक्रम कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जितनी उन्होंने गलतियां की हैं, उसके लिए माफी जरूर मांगेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *