BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:17 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

संविधान बदलने की बात कांग्रेस का ‘हिडन एजेंडा’ : चलवाडी नारायण स्वामी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 1:19 AM IST
संविधान बदलने की बात कांग्रेस का ‘हिडन एजेंडा’ : चलवाडी नारायण स्वामी
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के ‘संविधान बदल रहा है’ बयान के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवकुमार के इस बयान पर भाजपा के तमाम नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसी कड़ी में विधान परिषद के नेता विपक्ष चलवाडी नारायण स्वामी की भी एंट्री हो गई।

उन्होंने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान उनकी पार्टी का ‘हिडन एजेंडा’ खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि कल तक कांग्रेस भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगा रही थी, लेकिन अब डीके शिवकुमार का बयान यह साबित करता है कि उनका असली मकसद क्या है।

नारायण स्वामी ने कहा कि साल 1975 में संविधान को दो साल के लिए सस्पेंड करके इमरजेंसी लगाई गई थी। क्या यह फैसला देश के हित में लिया गया था? नहीं, इस फैसले का उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना था। अब यही बात कांग्रेस का ‘हिडन एजेंडा’ साबित कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अब समय बदल चुका है, यह डिजिटल युग है। जो कुछ भी हम बोलते हैं, वह तुरंत वायरल हो जाता है। जो डीके शिवकुमार ने कहा है, उसे समझना बहुत जरूरी है। अब यह समय संविधान को बदलने का नहीं, बल्कि नई सोच और विकास के लिए काम करने का है।

इससे पहले, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा था कि डीके शिवकुमार द्वारा दिया गया बयान केवल उनका अपना बयान नहीं है, बल्कि यह गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। जब वह कहते हैं कि अगर वे कभी सत्ता में आए तो मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदल देंगे, तो यह उनके असली इरादों को दर्शाता है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को दे देंगे, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा और उनके दिए संविधान को बदलने की कोशिश करेगा, ऐसा हम होने नहीं देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *