BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:13 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

सीएम योगी असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं, हम कोई गलत काम नहीं करते : माता प्रसाद पांडेय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:59 PM IST
सीएम योगी असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं, हम कोई गलत काम नहीं करते : माता प्रसाद पांडेय
Read Time:2 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) पर किए गए तंज का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संसदीय भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी।

सीएम योगी ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वे जिस थाली में खाते हैं, उसमें ही छेद करते हैं। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें सदन में संसदीय भाषा का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि “वह असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं”।

पांडेय ने कहा, “हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हैं, क्योंकि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन हम यह मानते हैं कि नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। समाजवादी पार्टी निष्ठावान पार्टी है। हम कभी अपनी पार्टी या उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई गलत काम नहीं करते।”

संभल मामले में दाऊद इब्राहिम के कनेक्शन को लेकर बीएनटी न्यूज़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में है और कोर्ट ही इस पर फैसला करेगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष को संबोधित करते हुए कहा था, “आपके विरोध का मैं उपहास नहीं उड़ाता, क्योंकि आपकी आदत मुझे मालूम है। आज के समाजवादियों के बारे में मान्यता है कि जिस थाली में खाते हैं, उसमें ही छेद करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *