BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 01:23 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  2. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  3. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  4. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  5. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  6. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  7. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
  8. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  9. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  10. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  11. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  13. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  14. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
  15. निजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान

सुप्रीम कोर्ट में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति, जजों की कुल संख्या 34 हुई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2025, 1:01 PM IST
सुप्रीम कोर्ट में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति, जजों की कुल संख्या 34 हुई
Read Time:4 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में कर दी है। इन नियुक्तियों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 34 हो गई है।

मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के आधार पर राष्ट्रपति ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. अंजारिया, गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए.एस. चंदुरकर की नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में की है। तीनों न्यायाधीशों की उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के बाद न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई है, जो सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या के बराबर है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यायाधीशों की नियुक्ति की जानकारी देते हुए लिखा कि संविधान से मिली शक्तियों और मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के आधार पर राष्ट्रपति ने तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में की है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 मई को न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया ने अगस्त 1988 में वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एन. शेलाट के अधीन गुजरात उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की थी। उन्होंने संवैधानिक, दीवानी, श्रम और सेवा मामलों में विभिन्न राज्य निकायों के लिए स्थायी वकील के रूप में कार्य किया। उन्हें 21 नवंबर 2011 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 6 सितंबर 2013 को वह स्थायी न्यायाधीश बने। उन्होंने 25 फरवरी 2024 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई ने 8 जुलाई 1989 को अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराया था। राजस्थान उच्च न्यायालय और जोधपुर में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में उन्होंने प्रैक्टिस की। उन्होंने सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, सेवा और चुनाव के मामले देखे। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार के स्थायी वकील (2000-2004) के रूप में कार्य किया और राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 8 जनवरी 2013 को राजस्थान उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 7 जनवरी 2015 को वह स्थायी न्यायाधीश बन गए। वह 5 फरवरी 2024 को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

न्यायमूर्ति चंदुरकर ने 21 जुलाई 1988 को वकील के रूप में नामांकन कराया और मुंबई में वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एन. नाइक के चैंबर में अपने कानूनी करियर की शुरुआत की। साल 1992 में उन्होंने नागपुर में प्रैक्टिस शुरू की और 21 जून 2013 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *