BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 10:32 PM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  2. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  3. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  4. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  5. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  6. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  7. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  8. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  9. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  10. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  11. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  12. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  13. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  14. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  15. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं से यही है अपेक्षा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:18 PM IST
सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं से यही है अपेक्षा
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी के नेताओं से क्या ही अपेक्षा की जा सकती है।

बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने कहा, “कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और राहुल गांधी से क्या ही अपेक्षा कर सकते हैं। उन्होंने चीन के साथ एक एमओयू साइन कर रखे हैं, इसलिए कांग्रेस के नेता या उनके (राहुल गांधी) जो सलाहकार हैं, उनसे ऐसी ही भाषा की अपेक्षा की जा सकती है।”

भाजपा प्रवक्ता ने गौरव गोगोई की पत्नी के पूर्व ‘बॉस’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने को लेकर उन्होंने कहा, “डॉक्टर शेख पर एफआईआर दर्ज की गई है और अपेक्षा करते हैं कि जांच पूरी होगी। इस जांच से पता लगेगा कि राष्ट्रीय हित के विरोध में कौन काम कर रहा था, क्योंकि यह नेशनल सिक्योरिटी का मामला है और इसलिए जांच होना जरूरी है।”

उन्होंने दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और पावर कट के मुद्दे पर कहा, “अगर दिल्ली में कहीं भी पावर कट हुआ हो तो बताएं, सिर्फ जानबूझकर उनके (आतिशी) द्वारा झूठ कहा जा रहा है। पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी ने यमुना की सफाई नहीं की। हमने चुनाव से पहले वादा किया था कि अगले पांच साल में यमुना साफ करके उसे साबरमती जैसा बनाएंगे और जो लोग यमुना में स्नान करना चाहते हैं, वह स्नान भी कर पाएंगे।”

सरदार आरपी सिंह ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर कहा, “हमारी पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद नहीं है। एक-दो दिन के अंदर मुख्यमंत्री का चेहरा तय हो जाएगा और शपथ भी हो जाएगी।”

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन हमारा दुश्मन है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *