BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 12:27 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति का मौका देने के लिए जताया आभार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 फ़रवरी 2025, 10:22 PM IST
सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति का मौका देने के लिए जताया आभार
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। गायक सोनू निगम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति का मौका देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया। निगम ने उसे कभी न भुला पाने वाला दिन बताया।

सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में नए बने ओपन एयर थिएटर में सोमवार को प्रस्तुति दी थी। इस थिएटर में प्रस्तुति देने वाले पहले कलाकार बनने से निगम उत्साहित नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक्टिव सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए राष्ट्रपति का न केवल आभार जताया बल्कि इसे गर्व से भरा दिन बताया।

गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ यह खबर शेयर की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन दिवस की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह राष्ट्रपति के साथ नजर आए।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” मेरे देश ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत कुछ दिया है। राष्ट्रपति जी, आपके प्यार और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद। आप एक देवी हैं। 3 फरवरी 2025 हमेशा के लिए हमारे दिल में एक ऐसे दिन के रूप में अंकित हो जाएगा, जिसने हमें बहुत खुशी और गर्व दिया। जय हिंद।”

शेयर की गई तस्वीरों में सोनू निगम राष्ट्रपति के साथ खड़े तस्वीरें क्लिक कराते नजर आए।

इससे पहले सोनू निगम ने राष्ट्रपति के आधिकारिक पेज से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “लोकप्रिय गायक और संगीत निर्देशक सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति भवन दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में नए बने ओपन एयर थिएटर में प्रस्तुति दी।”

हाल ही में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान निगम के पीठ में ऐंठन हो गई थी। हालांकि, उन्होंने अपने दर्द पर काबू पाते हुए हर बार की तरह शानदार परफॉर्म किया था।

इससे पहले सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उस रात की कहानी प्रशंसकों को सुनाई थी।

वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि यह उनके जीवन के सबसे कठिन समय में से एक रहा। उन्होंने बताया कि परफॉर्म करने के दौरान उनकी पीठ में बहुत तेज दर्द हो रहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *