BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 03:18 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना है : हरदीप सिंह पुरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 4:17 PM IST
हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना है : हरदीप सिंह पुरी
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत के तलछटी बेसिन में तेल और गैस के लिए वर्तमान में खोजे जा रहे कुल क्षेत्र का 76 प्रतिशत हिस्सा 2014 से एक्टिव एक्सप्लोरेशन के अंतर्गत आ गया है।

सीआईआई के ‘एनुअल बिजनेस समिट 2025’ में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार भारत के तलछटी बेसिन में तेल और गैस के लिए खोजे गए क्षेत्र को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने में सफल रही है, जो जल्द ही 15 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाने का है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की तेजी से बढ़ती ऊर्जा अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने बताया कि भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा एक रणनीतिक आवश्यकता है, जिसे अस्थिर वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत के ऊर्जा क्षेत्र के आकार और परिमाण का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 2024-25 में भारत ने लगभग 242.4 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया और आयात पर 137 बिलियन डॉलर खर्च किए, जबकि जिन देशों से हम आयात करते हैं, उनकी संख्या 27 से बढ़कर 40 हो गई।”

उन्होंने कहा कि भारत कठिन समय के दौरान भी ऊर्जा उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता को बनाए रखने में सक्षम रहा है। जब दुनियाभर में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही थीं, तब भारत एकमात्र ऐसा देश था, जहां कीमतें वास्तव में कम हुईं और नागरिकों के लाभ के लिए पीएम मोदी के लागू किए गए सक्रिय उपायों के परिणामस्वरूप कम बनी रहीं।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे कहा कि क्षेत्र में प्रमुख सुधारों और विकास के लिए नए जोर के साथ, भारत अब एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर इसे मजबूत बना रहा है। साथ ही, देश ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को गति प्रदान करने के लिए इनोवेटिव सॉल्यूशन को लागू कर विकास के फास्ट ट्रैक पर है।

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि भारत की इथेनॉल ब्लेंडिंग पहल ने भी शानदार वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा, “हमने पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर अप्रैल 2025 तक लगभग 20 प्रतिशत कर दिया है, क्योंकि अब हम इससे आगे की योजना बना रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *