BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 09:38 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में 309 महिलाओं को दिए सौर चूल्हे, बताया ‘ऊर्जा क्रांति का प्रतीक’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 10:31 PM IST
हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में 309 महिलाओं को दिए सौर चूल्हे, बताया ‘ऊर्जा क्रांति का प्रतीक’
Read Time:3 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

सोनभद्र/नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 309 महिलाओं में ‘सूर्य नूतन’ चूल्हा के तहत सौर चूल्हे वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर साल 2017 में सूर्य नूतन चूल्हा कार्यक्रम चलाया गया था। किचन में क्रांति ला रहे सोलर कुकटॉप से ग्रीन और क्लीन कुकिंग को नया आयाम मिल रहा है। यह मोदी सरकार की इच्छाशक्ति और देश में ऊर्जा क्रांति के लिए किए जा रहे उपायों का भी प्रतीक है।

हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सोनभद्र में मुझे लगभग 309 बहनों को सूर्य नूतन चूल्हा प्रदान करने और लाभार्थियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। सोलर चूल्हे के इनोवेशन का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में किया था और नया भारत 2023 में एक रिमार्केबल सॉल्यूशन के साथ खड़ा हो गया।”

उन्होंने लिखा, ”किचन में क्रांति ला रहा सोलर कुकटॉप ग्रीन और क्लीन कुकिंग को नया आयाम दे रहा है। यह मोदी सरकार की इच्छाशक्ति और देश में ऊर्जा क्रांति के लिए किए जा रहे उपायों का भी प्रतीक है।”

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, ”इको फ्रेंडली और यूजर फ्रेंडली यह चूल्हा एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए थर्मल स्टोरेज मटेरियल में सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को एकत्र करता है और एकत्रित ऊर्जा को खाना पकाने के लिए रसोई के अंदर उपयोग किया जाता है। यह चूल्हा हर मौसम में दिन और रात खाना बनाने में सक्षम है। रसोई में खाना पकाने के दौरान यह डिस्चार्ज होने के साथ चार्ज भी हो सकता है।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर 25 सितंबर 2017 को इंडियन ऑयल तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक स्वदेशी सोलर कुक टॉप ‘सूर्य नूतन’ विकसित किया। यह एक स्थान पर स्थापित, रिचार्जेबल और रसोई से हमेशा जुड़ी हुई एक इनडोर सोलर कुकिंग प्रणाली है। यह सूर्य की रोशनी से चार्ज करते समय ऑनलाइन कुकिंग मोड प्रदान करता है जो सिस्टम की दक्षता को अधिकतम करता है और सूर्य से ऊर्जा का सर्वाधिक उपयोग सुनिश्चित करता है।

यह हाइब्रिड मोड पर काम करता है (अर्थात सौर और सहायक ऊर्जा स्रोत दोनों पर एक साथ काम कर सकता है) जो इसे सभी मौसमों के लिए एक विश्वसनीय खाना पकाने का समाधान बनाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *