BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 29 मई 2025 06:38 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता
  2. पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा को बताया ‘बेहद प्रेरणादायक’
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन
  4. कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष किया नियुक्त, पार्टी सांसद ने कही ये बात
  5. कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
  6. हिसार : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  7. ‘मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, सब मिले हुए हैं’, लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या
  8. जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने लालू यादव के तेजप्रताप के खिलाफ लिए गए एक्शन को बताया सिर्फ ‘आई वॉश’
  9. दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता
  10. ‘मैंने वही किया, जिसके लिए देश ने मुझे प्रधान सेवक बनाया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी
  11. ‘अच्छे दिन’ की बात अब एक ‘डरावने सपने’ की तरह साबित हुई, खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला
  12. गुजरात : ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सौभाग्य की बात’, बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता
  13. पीएम मोदी ने दिखाई वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी
  14. पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : रेखा गुप्ता
  15. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला प्रमुखों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

हरियाणा सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 6:26 PM IST
हरियाणा सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 2025-26 के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले साल के 1 लाख 80 हजार 313 करोड़ रुपये से 13.70 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह बजट विधानसभा में पेश करते हुए राज्य के आर्थिक विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 53 हजार 182 रुपये हो गई है, जो 2014-15 में 1 लाख 47 हजार 382 रुपये थी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट के दौरान एक बड़ी घोषणा करते हुए हरियाणा की महिलाओं के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए प्रारंभ में 5,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। अगर इस योजना को बढ़ावा देने के लिए और अधिक धन की आवश्यकता पड़ी, तो सरकार उसका भी प्रबंध करेगी। सरकार इसके लिए मापदंड तैयार कर रही है और इस मुद्दे पर बजट चर्चा के दौरान और अधिक जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह भी कहा कि विधायक शकुंतला खटक ने सुझाव दिया था कि सभी महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाए, लेकिन उनका कहना था कि विधायकों को वेतन मिलता है, तो उन्हें इस योजना का लाभ लेने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार इस योजना के तहत महिलाओं की अधिकतम संख्या को कवर करने का प्रयास करेगी।

सत्ता पक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए मेज थपथपाई। वहीं, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मंत्री अरविंद शर्मा जलेबी लेकर आए हैं और वह अपने हाथ से विधायक रामकुमार गौतम को जरूर खिलाएं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लगभग ढाई घंटे तक बजट पेश किया। बजट के दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, स्वास्थ्य, शिक्षा, और महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में हरियाणा को आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *