BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 05:59 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता
  2. ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्यु कुंभ’
  3. नया सीईसी चुनने का निर्णय अपमानजनक और गलत : राहुल गांधी
  4. ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
  5. सैम पित्रोदा के ‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान से कांग्रेस का किनारा
  6. ‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना
  7. ‘चीन पर सैम पित्रोदा का बयान, गलवान के शहीदों का अपमान’ : सुधांशु त्रिवेदी
  8. डीएफआई प्रेसिडेंट ने उठाया राहुल गांधी के वीडियो पर सवाल, बताया 2021 में ही केंद्र सरकार ने पहचान ली थी ड्रोन की अहमियत
  9. चीन दुश्मन नहीं, भारत को बदलना होगा नजरिया : सैम पित्रोदा
  10. दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी कांपी धरती, घबराए लोग
  11. दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
  12. नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें
  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ पर जताया दुख
  14. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए जमा भीड़ में मची भगदड़, 15 की मौत
  15. कुंभ जाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे यात्री, घुटन के कारण कई लोग बेहोश

हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 फ़रवरी 2025, 12:20 AM IST
हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष
Read Time:3 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह वर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में यह बड़ा बदलाव हुआ है।

सपकाल की नियुक्ति करके पार्टी महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में विदर्भ और महाराष्ट्र में कुल 13 सीटें जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में वह अपनी जीत का सिलसिला जारी नहीं रख पाई।

सपकाल के सामने पार्टी संगठन में नई जान फूंकने और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति से मुकाबला करने के लिए सभी गुटों को एक साथ लाकर अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने की बड़ी चुनौती है। उनकी नियुक्ति पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के करीब ढाई महीने बाद की गई है। पटोले के नेतृत्व में लड़ी पार्टी विधानसभा की 288 में से महज 16 सीटें ही जीत पाई थी।

सपकाल के अलावा, पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व राज्य मंत्री सतेज पाटिल के नाम महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में थे। हालांकि, दोनों ने कार्यभार संभालने में असमर्थता जताई थी।

दूसरी ओर, कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। वडेट्टीवार ने शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहते हुए दो बार राज्य में विपक्ष के नेता का पद संभाला था। उनकी नियुक्ति राज्य विधानमंडल के बजट सत्र से पहले हुई है, जो 3 मार्च से मुंबई में शुरू होगा।

वडेट्टीवार ओबीसी समुदाय से हैं। पटोले ने विधायक दल का नेता बनने में रुचि दिखाई थी, लेकिन पार्टी ने निर्वाचित सदस्यों की नाराजगी से बचने के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया। कांग्रेस ने मराठा समुदाय के प्रतिनिधि को राज्य इकाई का प्रमुख और ओबीसी को विधायक दल का प्रमुख नियुक्त करके संतुलन बनाने की कोशिश की है। यह विशेष रूप से मराठा और ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *