BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:41 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हिंसा भाजपा का पुराना हथियार, महाराष्ट्र को बनाना चाहते हैं मणिपुर : आदित्य ठाकरे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 11:34 PM IST
हिंसा भाजपा का पुराना हथियार, महाराष्ट्र को बनाना चाहते हैं मणिपुर : आदित्य ठाकरे
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने नागपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि नागपुर में जो भी हिंसा हुई है, वह भाजपा की पुरानी रणनीति का हिस्सा है, जो मणिपुर में भी लागू की गई थी।

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मणिपुर में भी हिंसा फैलाकर माहौल खराब किया था और आज उस राज्य में निवेश नहीं आ रहा है। अगर मैं आज की बात करूं तो मणिपुर में कोई भी निवेश करने नहीं जाना चाहता।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बेशर्म हो चुकी है। यह घटना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृहनगर में हुई है। दुख की बात है कि जब भाजपा शासन नहीं कर पाती है, तो वह हिंसा, दंगे करवाती है, यही उनका हर राज्य में तय फार्मूला है। अगर आप मणिपुर को देखें, तो वे महाराष्ट्र को भी यही बनाना चाहते हैं। आज कोई निवेश नहीं होता, पर्यटक मणिपुर नहीं जाते, यही वे महाराष्ट्र के लिए चाहते हैं।

आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री आजकल 300 साल पुरानी घटनाओं को उखाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वे औरंगजेब की कब्र हटाना चाहते हैं तो उन्हें यह कदम उठाना चाहिए।

आदित्य ठाकरे ने सलाह दी कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करके इस मसले को हल करने के लिए कहना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस को नरेंद्र मोदी को फोन करके इस कब्र को हटाने के लिए कहना चाहिए क्योंकि यह केंद्र सरकार के अधीन आता है।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर मंगलवार को विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि यह हिंसा एक अफवाह से शुरू हुई, जिसमें कहा गया था कि एक प्रतीकात्मक कब्र पर रखी चादर पर धार्मिक चिह्न था, जिसे जलाया गया। शाम को यह अफवाह फैली और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *