BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:57 AM
  • 33.44°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

हेमंत सोरेन ने जेएमएम अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत हमारी ताकत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 अप्रैल 2025, 10:24 PM IST
हेमंत सोरेन ने जेएमएम अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत हमारी ताकत
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। वह बुधवार शाम रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक रहे और पार्टी की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विमर्श किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा के मेरे प्यारे कार्यकर्ताओं और साथियों, आप सभी के अथक संघर्ष, विश्वास और समर्पण के बिना यह सफर संभव नहीं था। आज जब मैं पार्टी अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहा हूं, तो मैं आप सभी का आभारी हूं, जिन्होंने हर मुश्किल घड़ी में पार्टी और झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखा।”

सोरेन ने आगे लिखा, “आपकी मेहनत ही हमारी ताकत है और आपके सपने ही हमारी प्रेरणा। हम सब मिलकर झारखंड की सेवा, विकास और न्याय के लिए नए जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। पार्टी ने जो नया दायित्व दिया है, उसे मजबूती के साथ निभाया जाएगा।”

हेमंत सोरेन को 14-15 अप्रैल को रांची में आयोजित झामुमो के 13वें केंद्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष चुना गया था। 38 वर्षों तक झामुमो के अध्यक्ष रहे उनके पिता शिबू सोरेन ने स्वयं अधिवेशन में उनका नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसका सभी प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से समर्थन किया था। इसके पहले हेमंत सोरेन वर्ष 2015 से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए कई निर्देश दिए हैं। तय हुआ है कि पार्टी दफ्तर में प्रति सप्ताह झामुमो कोटे के एक मंत्री बैठेंगे, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का तत्काल निपटारा हो सके।

उन्होंने बताया कि बरियातू में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगले 3 से 4 महीने में केंद्रीय कार्यालय नए भवन में शिफ्ट कर जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *