BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 03:41 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- ‘जो चुनाव टालेंगे वो हारेंगे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 नवंबर 2024, 5:07 PM IST
अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- ‘जो चुनाव टालेंगे वो हारेंगे’
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में कहा कि जिन्होंने चुनाव टाले हैं वे हारेंगे।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को उपचुनाव हारने का एहसास हो गया था, इसी कारण चुनाव टाल दिए गए।

सपा नेता ने कहा कि 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले थे। बाहर रहने वाले लोग त्योहारों पर छुट्टी पर घर आए थे। उन्होंने मन बना लिया था कि 13 नवंबर को भाजपा को हराकर वापस काम पर जाएंगे। इस बात की भनक भाजपा को लग गई थी। इसलिए चुनाव 13 से 20 नवंबर को टाल दिए। जो टालेंगे वो चुनाव हारेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुनियादी सवाल वही है। आज भी खाद नहीं है, डीएपी नहीं है। वे किसानों के धान की कीमत नहीं दे पाए। अगली फसल की कोई तैयारी नहीं है। बिजली महंगी है। नौकरी, रोजगार के लिए लोगों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। जो लोग ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, का दावा करते हैं, वे परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं। इन्होंने रिकॉर्ड परीक्षा कराने का दावा किया था। रिकॉर्ड परीक्षाओं में 30 प्रतिशत बच्चों की परीक्षा छूट गई थी। ये वही लोग हैं जो परीक्षा टालते हैं।

अखिलेश यादव ने झांसी की घटना पर कहा कि ये दुखद है कि इस तरह की घटना आज के समय पर हो रही है। इन्हें तभी सतर्क हो जाना चाहिए था, जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की जान गई थी। जब कभी भी ये लोग निरीक्षण पर जाते हैं या औचक निरीक्षण करते हैं तो पूरे इंतजाम सही मिलते हैं, लेकिन जैसे ही अधिकारी या मंत्री हटते हैं, अस्पताल वैसे ही हो जाते हैं। क्या सरकार ने पर्याप्त बजट दिया था?, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? यह लापरवाही और सरकार की नजरअंदाजी की वजह से 10 नवजातों की जान गई है और इतना बड़ा नुकसान हुआ है।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले थोड़ा डरे हुए लग रहे थे, जैसे-जैसे उपचुनाव करीब आ रहे हैं वो थोड़ा हिले हुए दिखाई दे रहे हैं। जनता उनके खिलाफ खड़ी है। ये लोग जो भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, ये अंग्रेजों की भाषा थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *