BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 12:02 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यमुना पुनरुद्धार अभियान : दिल्ली में नदी किनारे सेना का भव्य आयोजन
  2. एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : पीएम मोदी
  3. ‘बांके बिहारी मंदिर कॉरिडर’ बना तो भाजपा की हार तय : अजय राय
  4. राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह
  5. ‘कश्मीर में खुशहाली’ वाले बयान पर खुर्शीद का यू-टर्न, तल्ख अंदाज में दिया जवाब – ‘मैं वहां नहीं रहता’
  6. पटना: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  7. इन शर्तों पर शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, पिता ने जताई खुशी
  8. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  9. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  10. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  11. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  12. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  13. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  14. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  15. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ उठाया ठोस कदम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 11:36 PM IST
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ उठाया ठोस कदम
Read Time:6 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने सभी परिचालनों में सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल काफी हद तक कम करने और चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने में सफलता हासिल की है।

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को कंपनी ने बताया कि पिछले तीन वित्त वर्षों में उसने 3.8 टन से अधिक नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा है, जो अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की स्थायी विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए हम अपने पर्यावरणीय दायित्व को और मजबूती दे रहे हैं। हमारे लिए ‘सस्टेनेबिलिटी’ कोई फैशनेबल शब्द नहीं, बल्कि हमारी हर गतिविधि की आधारशिला है। हमारे संचालन में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक की कमी यह दिखाती है कि हम एक हरित भविष्य की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहे हैं। हमारा मानना है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव की ओर ले जाते हैं, और इसका लाभ समाज और पर्यावरण दोनों को मिलता है।”

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक में कमी की दिशा में कंपनी की प्रमुख उपलब्धियां नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक कचरे के रिसाइक्लिंग में निरंतर वृद्धि शामिल है। उसने वित्त वर्ष 2022-23 में 632.15 किलोग्राम, 2023-24 में 1,940 किलोग्राम और 2024-25 में 1,230 किलोग्राम नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया जो कंपनी की पर्यावरणीय पहलों की प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने सभी कार्यालयों और परिचालन स्थलों पर इस्तेमाल होने वाली कई सिंगल-यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं को पूरी तरह चरणबद्ध तरीके से हटाया है। इसमें कई सामान्य वस्तुएं जैसे पीने के पानी की बोतलें और कप शामिल हैं। साथ ही प्लास्टिक के फोर्क, चाकू, चम्मच, ग्लास, प्लेट, चॉपस्टिक और थर्मोकॉल कप भी शामिल हैं। कंपनी ने प्लास्टिक के कूड़ा बैग (75 माइक्रोन से कम), गिफ्ट रैपिंग पेपर और दिवाली सजावट में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को भी खत्म कर दिया है। इसके अलावा, प्लास्टिक के फूड पैकेजिंग बॉक्स, ऑफिस क्यूबिकल्स के लिए लैमिनेशन शीट, सेल्लो टेप्स और ब्राउन टेप्स, और स्टोर के लिए विभिन्न पैकेजिंग सामग्री (जैसे कि लग्स, ग्लैंड्स, वायर, पिलर, पैनल, रिंग मेन यूनिट्स (आरएमयू), केबल्स, पोल, फेरुल्स और फ्यूज यूनिट्स) का उपयोग भी बंद कर दिया गया है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने कार्य संचालन में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को हटाने के लिए कई नवोन्मेषी और व्यावहारिक समाधान अपनाए हैं। कंपनी ने पारंपरिक पैकेजिंग मटेरियल की जगह अधिक टिकाऊ विकल्पों को शामिल किया है। उदाहरण के तौर पर: पिलर, पैनल और आरएमयू की पैकेजिंग अब बार-बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से होती है। वहीं, लग्स, फेरुल्स और वायर अब पर्यावरण के अनुकूल गनी बैग्स में आते हैं। जॉइंटिंग किट्स को अब कार्डबोर्ड बॉक्स में भेजा जा रहा है। इसके अलावा, सेल्लो टेप की जगह कॉटन टेप का उपयोग शुरू किया गया है और कार्यालय परिसरों से फायर एक्सटिंग्विशर कार्ड्स पर प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह हटा दिया गया है।

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को कम करने के लिए प्रत्येक स्थान पर सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल का आकलन किया गया है और समयबद्ध तरीके से इसे खत्म करने की योजना बनाई गई है।

प्लास्टिक कचरे को मापने, उसकी निगरानी करने, नियंत्रित करने और ठीक से निपटाने की प्रक्रिया को रोज़मर्रा के कामकाज में शामिल किया गया है।

कर्मचारियों को डेस्कटॉप वॉलपेपर, स्टैंडियों और शपथ जैसे माध्यमों से जागरूक किया जाता है। हर ज़ोनल सेफ्टी मीटिंग में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर सेशन होते हैं। अब तक 1986 कर्मचारी प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की शपथ ले चुके हैं।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने लाइसेंस क्षेत्र में सेवा देने वाले सभी सप्लायर्स और वेंडर्स को अपनी प्लास्टिक नीति के बारे में सूचित किया है, ताकि सब मिलकर स्थायित्व के लक्ष्य की दिशा में काम करें।

कंपनी पर्यावरण की दिशा में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है। उसका उद्देश्य है कि वह पर्यावरण पर अपने प्रभाव को कम करते हुए हरित और टिकाऊ भविष्य की प्रेरणा बने। नवाचार और ज़िम्मेदारी के साथ, कंपनी हर कदम पर स्थायित्व की भावना को मजबूत कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *