BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 20 मई 2025 04:10 AM
  • 30.65°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता
  2. आगामी आम चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी आवामी लीग : बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त
  3. महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
  4. पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: विदेश मंत्रालय
  5. गृह मंत्रालय की नई पहल ई-जीरो एफआईआर से अपराधियों को पकड़ने में आएगी तेजी : अमित शाह
  6. सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
  7. ऑपरेशन सिंदूर: ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी’, भाजपा ने जारी किया देशभक्ति गीत
  8. सीडीएस अनिल चौहान ने किया सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा, बढ़ाया जवानों का हौसला
  9. अपर्णा यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सराहा, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा
  10. स्वर्ण मंदिर पर हमले की कोशिश पाकिस्तान की आतंकी सोच की पराकाष्ठा : तरुण चुघ
  11. सरकारी शिष्टमंडल के चयन में सरकार ने तोड़ी संसदीय परंपराएं : पृथ्वीराज चव्हाण
  12. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘सिंदूर’ का सौदा होता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे
  13. प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘भाजपा उन लोगों से डरती है, जो उन्हें पसंद नहीं’
  14. पार्षदों ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? कमल भारद्वाज ने बताई वजह
  15. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : लोगों ने माना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी में है सशक्त फैसले लेने की क्षमता

अपर्णा यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सराहा, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मई 2025, 11:10 PM IST
अपर्णा यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सराहा, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा
Read Time:3 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा, “अहिल्याबाई होल्कर के बारे में हर किसी को जानना चाहिए, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में समाज के लिए आदर्श स्थापित किए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पिछले एक साल से लोकमाता अहिल्याबाई पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस मंच के माध्यम से हमें आज अपने विचार साझा करने का अवसर मिला है। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने न केवल मालवा साम्राज्य को समृद्ध किया, बल्कि काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों का पुनर्निर्माण कर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया। उनकी बुद्धिमत्ता, शक्ति और ज्ञान आज भी प्रेरणा देती है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए।”

इसके साथ ही, अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) की मीडिया सेल द्वारा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ की गई व्यक्तिगत टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “किसी भी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की निजी टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है। राजनीति में शालीनता और मर्यादा का पालन होना चाहिए।”

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर अपर्णा यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को अपने रुख पर विचार करना चाहिए। यह वही पार्टी है, जिसने वर्षों तक देश की सत्ता संभाली, लेकिन आज राष्ट्रीय हितों पर सवाल उठा रही है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी को पूरे देश ने सराहा और ऐसे समय में एकजुटता दिखाने की जरूरत है। विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाए।”

वहीं उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा और कांग्रेस पर परिवारवाद और सत्ता की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सपा और कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा परिवार और सत्ता है, जबकि हमारी सरकार विकास और राष्ट्रवाद के लिए काम कर रही है। पहले आतंकवादियों को छोड़ा जाता था, लेकिन आज श्रीनगर में तिरंगा लहराया जा रहा है। अब यूपी में न जातिवाद चलेगा, न परिवारवाद, केवल राष्ट्रवाद और विकासवाद चलेगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *