BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:50 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को किया अपने घर चाय पर आमंत्रित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 नवंबर 2024, 11:09 AM IST
अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को किया अपने घर चाय पर आमंत्रित
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगानी शुरू कर दी है और इसके लिए तरह-तरह की कवायद भी शुरू कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है। आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस और संविधान दिवस के दिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों, पार्षद को संबोधित किया था।

केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने इलाके में काम करने वाले सफाई कर्मियों को अपने घर पर आमंत्रित करें। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, “आज मैंने सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है। दिल्ली के सफ़ाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं, हमारे घर के आस-पास सफाई करते हैं, उनकी मेहनत का आदर करना हम सबका कर्तव्य है। आप भी ये जरूर करें, आपके घर के आसपास जो सफ़ाईकर्मी काम करते हैं उन्हें छुट्टी वाले दिन अपने घर चाय पर बुलाएँ, उनसे सुख-दुख की बात करें, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। आइए, हम सब मिलकर इन्हें सम्मान दें और अपनी दिल्ली को साफ़-स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।”

गौरतलब है कि संविधान दिवस के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा था कि सफाई कर्मियों का खास ख्याल आम आदमी पार्टी ने रखा है। उन्होंने बताया था कि एमसीडी में हमारी सरकार ने 8,000 से ज्यादा सफाई कर्मियों को पक्का किया है और उन्हें समय पर तनख्वाह दी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *