BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 मार्च 2025 06:16 AM
  • 22.79°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रचिन रवींद्र ने छक्का जड़ सीएसके को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिलाई चार विकेट से जीत
  2. इफ्तार पार्टी में पहुंचे मुस्लिमों ने कहा, ‘बिहार का मुसलमान नीतीश कुमार के साथ’
  3. मुस्लिम संगठनों के इफ्तार पार्टी के बह‍िष्‍कार पर संजय झा ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत किया’
  4. अस्वस्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार असुरक्षित : पवन खेड़ा
  5. गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर डीयू के शिक्षकों ने लिखा यूजीसी चेयरमैन को पत्र
  6. मनोहर लाल खट्टर ने बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ओडिशा को केंद्र के सहयोग का दिया आश्वासन
  7. झारखंड : तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा लद्दाख में शहीद जवान का पार्थिव शरीर
  8. सीएम रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
  9. कांग्रेस ने केरल में कम्युनिस्ट आंदोलन को दबाने के लिए आतंक और हिंसा का लिया सहारा : पिनाराई विजयन
  10. अजित पवार और जयंत पाटिल की बैठक पर छगन भुजबल बोले, राजनेता एक-दूसरे के व‍िरोधी, दुश्मन नहीं
  11. संभल : पूछताछ के बाद एसआईटी ने शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को किया गिरफ्तार
  12. राजद प्रमुख लालू यादव मोतिहारी पहुंचे, लोगों से की तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
  13. औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता, भारत हर हाल में हिंदू राष्ट्र घोषित हो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  14. असम की दूसरी राजधानी बनने की राह पर डिब्रूगढ़ : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
  15. संघ के सरकार्यवाह बोले, ‘अंतरजातीय विवाह के खिलाफ नहीं है आरएसएस’

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 12:23 AM IST
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’
Read Time:3 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन में शन‍िवार को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन और पूर्व सांसद उदित राज, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन में असंगठित कामगारों और कर्मचारियों के अधिकारों पर चर्चा की गई और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संकल्प को दोहराया गया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “राहुल गांधी जी का सपना था कि असंगठित कामगारों के लिए कांग्रेस काम करें। आज हम इस दिशा में एक कदम और बढ़ रहे हैं। पूरे देश के असंगठित कामगार इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं और हम यह चर्चा कर रहे हैं कि हम उनके लिए कैसे बेहतर कार्य कर सकते हैं।”

पूर्व सांसद उदित राज ने सम्मेलन में कहा, “हमारा यह कार्यक्रम असंगठित कामगारों के लिए है। इस देश में 50 करोड़ असंगठित कामगार हैं, जिनकी समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। कांग्रेस के शासन में उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद उन योजनाओं को हटा दिया गया।”

उदित राज ने यह भी कहा कि आज की स्थिति में असंगठित कामगारों का शोषण बढ़ गया है, और उनका वेतन भी निर्धारित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को गंभीरता से उठाएगी और असंगठित कामगारों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “उदित राज ने असंगठित कामगारों के लिए बहुत मेहनत की है। वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी अपील पर लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो जाते हैं। यदि रामलीला मैदान में कोई भी व्यक्ति भीड़ इकट्ठा कर सकता है तो वह उदित राज हैं। उनका यह योगदान असंगठित कामगारों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण है।”

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि भारत में लगभग 50 करोड़ असंगठित मजदूर हैं, जिनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा, “महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं और प्राइवेट स्कूलों में भारी फीस देनी पड़ती है। सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं न के बराबर हैं। इस स्थिति में असंगठित कामगारों का शोषण हो रहा है।”

सम्मेलन में देशभर से आए असंगठित कामगारों और कर्मचारियों ने इस दिशा में पार्टी के प्रयासों का समर्थन किया और अपने लिए न्याय की उम्मीद जताई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *