BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 02:50 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

असम चुनाव पर फोकस कर रही कांग्रेस, शशि थरूर की कोई नाराजगी नहीं : रमेश चेन्निथला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 10:38 PM IST
असम चुनाव पर फोकस कर रही कांग्रेस, शशि थरूर की कोई नाराजगी नहीं : रमेश चेन्निथला
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को एक अहम बैठक बुलाई। इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा हुई।

केरल कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए पार्टी की बैठक और शशि थरूर की नाराजगी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य अगले साल होने वाले चुनावों पर चर्चा करना है। इसमें पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने असम विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के साथ-साथ पार्टी के भीतर विभिन्न चुनावी रणनीतियों पर भी विचार किया।

रमेश चेन्निथला ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का फोकस आगामी चुनावों पर है और इसे लेकर कोई भी फैसला जल्द ही लिया जाएगा।

शशि थरूर की नाराजगी को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी प्रकार की असहमति का कोई सवाल नहीं है और सभी नेता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों शशि थरूर ने केरल की सत्तारूढ़ सीपीएम की कुछ नीतियों की प्रशंसा की थी, इसके बाद से उनके भाजपा या माकपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। थरूर ने एक साक्षात्कार के दौरान भी कहा था कि वह पार्टी के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन अगर कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनके पास और भी विकल्प मौजूद हैं।

इसके अलावा, केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चेन्निथला से यह सवाल किया गया कि क्या पार्टी किसी चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि कांग्रेस में इस तरह की कोई परंपरा नहीं है। चुनावों के बाद पार्टी इस पर विचार करेगी और उस समय जो भी फैसला होगा, वह पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *