BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:02 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

‘आतिशी’ और उनकी पार्टी खत्म हो चुकी है : अग्निमित्र पॉल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 11:49 PM IST
‘आतिशी’ और उनकी पार्टी खत्म हो चुकी है : अग्निमित्र पॉल
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा हो रही बयानबाजी से संभावना जताई जा रही है कि गठबंधन अब बिखर चुका है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी गोवा और गुजरात के विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ेगी, कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। आतिशी द्वारा गोवा और गुजरात में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने प्रतिक्रिया दी है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान अग्निमित्र पॉल ने कहा कि देखिए आम आदमी पार्टी गोवा और गुजरात के विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर चुनाव लड़े या फिर अकेले, हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया। 10 साल से सत्ता में काबिज ‘आप’ की बुरी तरह से हार हुई। देश की 144 करोड़ की जनता यह समझ चुकी है कि ‘इंडी अलायंस’ में शामिल दल चोर और डकैत हैं। सभी भ्रष्टाचारी लोग हैं। इन लोगों ने देश को धोखा देने का काम किया है। देश की जनता जान चुकी है और आतिशी और उनकी पार्टी खत्म हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि गोवा और गुजरात के विधानसभा चुनाव में आतिशी के अकेले लड़ने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि इसमें नया क्या है। वास्तव में उनके साथ गठबंधन कौन कर रहा है? खुद ही अपने मियां मिट्ठू बन रहे हैं, उनसे कौन गठबंधन कर रहा है? अगर वे गठबंधन करना चाहते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस या समाजवादी पार्टी (सपा) जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकते हैं, जिनका मुख्य एजेंडा कांग्रेस के वोटों को काटना है। कांग्रेस उनके साथ कोई गठबंधन नहीं कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *