BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 12:09 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, नीतिगत रुख ‘अकोमोडेटिव’ से बदलकर ‘न्यूट्रल’ किया
  2. यमुना पुनरुद्धार अभियान : दिल्ली में नदी किनारे सेना का भव्य आयोजन
  3. एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : पीएम मोदी
  4. ‘बांके बिहारी मंदिर कॉरिडर’ बना तो भाजपा की हार तय : अजय राय
  5. राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह
  6. ‘कश्मीर में खुशहाली’ वाले बयान पर खुर्शीद का यू-टर्न, तल्ख अंदाज में दिया जवाब – ‘मैं वहां नहीं रहता’
  7. पटना: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  8. इन शर्तों पर शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, पिता ने जताई खुशी
  9. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  10. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  11. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  12. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  13. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  14. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  15. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर

आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का व्यापक असर, हाईवे और सड़कों पर जाम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 7:53 PM IST
आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का व्यापक असर, हाईवे और सड़कों पर जाम
Read Time:3 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। आदिवासी संगठनों की ओर से बुधवार को बुलाए गए झारखंड बंद का असर रांची समेत कई शहरों में व्यापक रूप से देखा जा रहा है। बंद समर्थकों ने रांची, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार और जमशेदपुर में कई स्थानों पर प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया।

इस दौरान, बाजार और दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। बंद के मद्देनजर रांची में दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। राज्य के अन्य इलाकों में भी पुलिस और सुरक्षा बल लगातार गश्त पर हैं। यह बंद रांची में केंद्रीय ‘सरना स्थल’ (पूजा स्थल) के पास फ्लाईओवर का रैंप हटाने और राज्य में आदिवासी धर्म-आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा और सिरमटोली बचाओ मोर्चा सहित अन्य संगठनों ने आहूत किया है।

इन संगठनों का कहना है कि आदिवासियों के धर्म-आस्था से जुड़े स्थलों पर कथित रूप से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा कर उनकी परंपरा को चोट पहुंचाई जा रही है। इन संगठनों को कई प्राचीन आदिवासी धर्मस्थलों पर सरकार की ओर से कराए जा रहे निर्माण पर भी आपत्ति है। रांची शहर में खेलगांव चौर, अरगोड़ा, मोरहाबादी, कांके, ओरमांझी, कडरू, टाटीसिलवे, रातू, मांडर सहित कई स्थानों पर बंद समर्थक परंपरागत हथियारों और लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतर आए और बांस-बल्ली घेरकर जाम लगा दिया। सड़कों पर टायर जलाकर अवरोध उत्पन्न कर दिया गया।

गुमला जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर टोटो में आदिवासी संगठन के लोगों ने गुमला और लोहरदगा शहरों की ओर जाने वाली सड़कों को जाम कर दिया है। रामगढ़ जिले में कुजू के पास रांची-पटना रोड को सुबह 10 बजे से जाम कर दिया गया। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लातेहार जिला मुख्यालय में उदयपुरा चौक के पास एन एच 39 सड़क को जाम कर दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के घाटशिला, चाकुलिया, गालूडीह, बहरागोड़ा में बंद समर्थक जुलूस की शक्ल में निकले और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करा दिए।

रांची में बंद समर्थकों की अगुवाई करते हुए पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि शहर के सिरमटोली में आदिवासियों के सरना स्थल के फ्लाईओवर का रैंप बनाकर इसे संकुचित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर जनवरी से ही आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है, लेकिन खुद को आदिवासियों का हितैषी कहने वाली हेमंत सरकार को इसकी परवाह नहीं है। बंद बुलाने वाले आदिवासी संगठन राज्य में मरांग बुरू, लुगु बुरु और पारसनाथ जैसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, मुधर हिल्स (पिठोरिया) और अन्य पारंपरिक स्थलों की रक्षा, तमाड़ और बेड़ो क्षेत्र के महदानी सरना स्थलों को बचाने की मांग भी प्रमुखता से उठा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *