BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 02:55 PM
  • 44.74°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

आरिफ मोहम्मद खान बनाए गए बिहार के राज्यपाल, रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकृत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 दिसंबर 2024, 6:27 AM IST
आरिफ मोहम्मद खान बनाए गए बिहार के राज्यपाल, रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकृत
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति भी की है। उन्होंने राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर खुशी भी जताई है। सभी नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों के कार्यभार को संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय से मंगलवार शाम को जारी सूची के मुताबिक मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इसके अलावा भी कुछ अन्‍य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी जगह अभी तक बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किया है। अजय कुमार भल्ला की बात करें तो वह एक वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है। उन्हें प्रशासनिक सुधारों में योगदान और दक्षता के लिए पहचाना जाता है। उनके अनुभव के कारण उन्हें कई बार सेवा विस्तार भी दिया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *