BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 13 जून 2025 03:57 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  2. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  3. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  4. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  5. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  8. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  9. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  10. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  11. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  12. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  13. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  14. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  15. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’

इंडिया गठबंधन के सभी नेता विदेशी धरती पर जाकर भारत का अपमान करते हैं: प्रदीप भंडारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 मार्च 2025, 4:36 PM IST
इंडिया गठबंधन के सभी नेता विदेशी धरती पर जाकर भारत का अपमान करते हैं: प्रदीप भंडारी
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी टिप्पणी के बाद सीएम ममता भाजपा के निशाने पर आ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए सीएम ममता पर निशाना साधा।

छात्र नेताओं द्वारा ममता बनर्जी का विरोध करने और भारत के जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनने से सीएम ममता के सहमत नहीं होने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ममता बनर्जी से लेकर राहुल गांधी तक देखिए, इंडिया गठबंधन का हर नेता विदेशी धरती पर जाकर भारत का अपमान करता है। वहीं, दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक वृद्धि का सम्मान करती है। इंडिया गठबंधन के नेता देश के अंदर तुष्टीकरण करते हैं। देश के अंदर वे अपने वोट बैंक के नाम पर घुसपैठियों को फर्जी आधार कार्ड देते हैं और विदेश में भारत का अपमान करते हैं।

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं में एक समानता है, और वह है भारत का विरोध। चाहे वह राहुल गांधी हों या ममता बनर्जी हों।

इसी झूठ को विदेशी धरती पर छात्र और युवा उनसे सवाल पूछकर उन्हें उजागर करते हैं। आज यह फिर से स्पष्ट हो गया है कि दुनिया भारत का लोहा मान रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वहीं, ममता बनर्जी और राहुल गांधी इस बात से नाराज हैं और जलन महसूस कर रहे हैं कि भारत प्रगति कर रहा है। यह स्पष्ट हो गया है कि दो गुट हो चुके हैं। एक ओर 140 करोड़ नागरिक हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आगे बढ़ाना चाहते हैं, और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के नेता हैं, चाहे वह ममता बनर्जी हों या राहुल गांधी हों।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *