BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 31 मार्च 2025 12:22 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन-मस्तिष्क में बेईमानी हो, तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं, पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
  2. 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर में अफस्पा लागू, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी अवधि बढ़ी
  3. लालू ने बिहार के युवाओं को नहीं, अपने परिवार को सेट करने का काम किया : अमित शाह
  4. आरएसएस साधारण वटवृक्ष नहीं बल्कि भारत की अमर संस्कृति का अक्षयवट : पीएम मोदी
  5. एक्सप्लेनर: वेतन पाने वाले लोगों के लिए एक अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स ये नियम
  6. पीएम मोदी के संघ मुख्यालय जाने को संजय राउत ने बताया ‘अच्छी बात’, पूछा सवाल ‘पहले क्यों नहीं गए?’
  7. सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा, ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’
  8. लालू ने चारा घोटाला कर बिहार को बदनाम किया : अमित शाह
  9. पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘यहां आने का सौभाग्य पाकर अभिभूत हूं’
  10. पीएम मोदी ने दिया बच्चों को मंत्र, बोले- ‘गर्मियों में अपने हुनर को अच्छे से तराशा जा सकता है’
  11. पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, ‘हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है’
  12. पीएम मोदी ने किया ‘मन की बात’ में पर्वों का जिक्र, कहा- त्योहारों में दिखती है भारत की एकता की भावना
  13. दिल्ली के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, गुरुद्वारा रकाबगंज में ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर
  14. पंजाब सरकार ने बिजली की दरें घटाई, 600 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा : हरभजन सिंह ईटीओ
  15. एआई स्टार्टअप ‘एक्सएआई’ ने 33 बिलियन डॉलर की स्टॉक डील में क‍िया एक्स का अधिग्रहण : एलन मस्क

इसरो ने लॉन्च किया अपना 100वां मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 11:05 AM IST
इसरो ने लॉन्च किया अपना 100वां मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च
Read Time:3 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

श्रीहरिकोटा। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ15 के जरिए अपना 100वां मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया है।

दरअसल, जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट ने सुबह 6:23 बजे उड़ान भरी, जिसमें एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। यह लॉन्च इसरो की एक बड़ी उपलब्धि है, जो देश की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमताओं को दर्शाती है।

इसरो ने इस महत्वपूर्ण लॉन्च के बारे में एक्स के जरिए जानकारी दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “जीएसएलवी-एफ15 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी है, एनवीएस-02 को उसकी निर्धारित कक्षा में ले गया है।”

इसरो ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ15/ एनवीएस-02 मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। भारत अंतरिक्ष नेविगेशन में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।”

इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने कहा, “आज हमने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस महीने की 16 तारीख को हमने डॉकिंग सिस्टम की उपलब्धि हासिल की थी। इसरो की 100वीं लॉन्चिंग, टीम इसरो की कड़ी मेहनत और टीम वर्क से सफलतापूर्वक हासिल की गई है। इस साल हमें कई प्रोजेक्ट्स के लिए मंजूरी मिली है। संभवतः चंद्रयान 3, 4 और कई अन्य मंजूरियां मिल चुकी हैं। इस साल कई मिशन की तैयारी है। मेरी प्राथमिकता नई मंजूरी वाली परियोजनाओं को गति देना है। जो भी प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, मैं उन्हें पूरा करूंगा।”

जीएसएलवी-एफ15, जीएसएलवी रॉकेट की 17वीं उड़ान है। यह स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण वाली 11वीं उड़ान भी है। एनवीएस-02 उपग्रह भारतीय नेविगेशन प्रणाली का हिस्सा है। यह दूसरी पीढ़ी का उपग्रह है, जो नेविगेशन के लिए काम करेगा।

नेविगेशन उपग्रह प्रणाली को भारत में उपयोगकर्ताओं और भारतीय भूमि से लगभग 1500 किमी दूर तक सटीक स्थिति, वेग और समय सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

नया एनवीएस-02 उपग्रह एल1 फ्रीक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करता है। इससे इसकी सेवाओं और विश्वसनीयता में सुधार होगा।

इससे पहले इसरो ने कहा था कि एनवीएस-02 उपग्रह एनएवीएलसी उपग्रहों की दूसरी पीढ़ी है। इसका वजन 2,250 किलोग्राम है और यह लगभग 3 किलोवाट की पावर संभाल सकता है। इसमें एल1, एल5 और एस बैंड में नेविगेशन पेलोड, और सी-बैंड पेलोड होगा।

एनएवीआईसी दो प्रकार की सेवाएं देगा: मानक पोजिशनिंग सेवा और प्रतिबंधित सेवा। एनएवीआईसी की एसपीएस सेवा 20 मीटर से बेहतर स्थिति सटीकता और 40 नैनोसेकंड से बेहतर समय सटीकता प्रदान करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *