BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 05:55 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
  2. वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
  3. मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड अपने मकसद से भटका : शहाबुद्दीन रजवी
  4. तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
  5. औरंगजेब कब्र विवाद पर संजय राउत ने कहा- कुछ लोग नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं, उन्हें इतिहास नहीं पता
  6. समाजवादी पार्टी करती रहेगी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध : फखरुल हसन चांद
  7. एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा, यूएस टैरिफ का भारत पर असर न के बराबर
  8. आयुष मंत्रालय के सचिव बोले, ‘आयुर्वेदिक उत्पादों का टर्नओवर एक दशक में 24 बिलियन डॉलर तक बढ़ा’
  9. ‘मेरी ताकत 140 करोड़ देशवासी और हजारों साल की समृद्ध परंपरा’, लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी
  10. पाकिस्तान ने जैसा बीज बोया, वैसा ही काट रहा : उदित राज
  11. सेंट्रल बैंकिंग, लंदन ने आरबीआई को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड के लिए चुना, पीएम मोदी ने कहा- सराहनीय उपलब्धि
  12. नितिन गडकरी के समर्थन में उतरे कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी नेता, कहा- मुस्लिमों को मुख्य धारा में लाना होगा
  13. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 : इंडिया मास्टर्स ने जीता खिताब, टूर्नामेंट में छाए रहे सचिन, युवराज
  14. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ
  15. बिहार: कांग्रेस आज से ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की कर रही शुरुआत

उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, राजस्थान के डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने दुख जताया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 11:30 PM IST
उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, राजस्थान के डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने दुख जताया
Read Time:3 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने शंभू निवास में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था।

सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने जानकारी दी कि सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में देश-विदेश के बड़े लोगों के पहुंचने की संभावना है।

अरविंद सिंह मेवाड़ भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के बेटे थे। पिछले साल नवंबर में उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर में शोक की लहर है।

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल से ‘एकलिंग दीवान’ के अंतिम दर्शन और यात्रा की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “अत्यन्त दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का रामशरण चैत्र कृष्ण द्वितीया, 16 मार्च 2025 को निधन हो गया है। अंतिम दर्शन 17 मार्च (सोमवार) को सुबह सात बजे से कर सकेंगे। अंतिम यात्रा सोमवार को ही सुबह 11 बजे शंभू निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतियां के लिए प्रस्थान करेगी।”

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर कई नेताओं ने दुख जताया है। राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज के रूप में उन्होंने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। उनका योगदान और प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति!”

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन न सिर्फ मेवाड़ बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।”

बता दें कि राजेंद्र राठौड़ के अलावा कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *