BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 07 मार्च 2025 01:52 AM
  • 15.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीओके पर जयशंकर के बयान ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया : अर्जुन सिंह
  2. पीएम मोदी के उत्तराखंड में योगा कैंप की अपील को श्री श्री रविशंकर ने सराहा, कहा- ‘हम सुझाव मानेंगे’
  3. बिहार : तेजस्वी ने सरकार में आने के बाद ताड़ी से बैन हटाने का किया वादा, कांग्रेस विधायक ने किया स्वागत
  4. राज्य सरकार ताड़ी के नाम पर पासी समाज को प्रताड़ित करना करे बंद : तेजस्वी यादव
  5. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  6. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  7. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  8. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  9. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  10. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  11. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  12. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  13. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  14. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  15. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी

उद्धव ठाकरे ने भाजपा, आरएसएस पर मुंबई को विभाजित करने की साजिश का लगाया आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 10:24 PM IST
उद्धव ठाकरे ने भाजपा, आरएसएस पर मुंबई को विभाजित करने की साजिश का लगाया आरोप
Read Time:3 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर मुंबई को विभाजित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने हाल ही में रिलीज फिल्म ‘छावा’ का जिक्र करते हुए कहा कि हर दौर में ‘अनाजी पंत’ जैसे लोग होते हैं, जो विश्वासघात करते हैं। उन्होंने इशारों में भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को पूरे ब्रह्मांड का ज्ञाता समझते हैं।

उद्धव ठाकरे ने आरएसएस के भैयाजी जोशी के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “भैयाजी जोशी बुधवार को घाटकोपर में अनाप-शनाप बोलकर चले गए। पहले ये लोग हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करते थे, अब ये मराठी-मराठी के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने चुनौती दी कि अगर भैयाजी जोशी में हिम्मत है, तो वह कर्नाटक, तमिलनाडु या पश्चिम बंगाल में जाकर ऐसे बयान दें और देखें कि वहां से सुरक्षित लौट सकते हैं या नहीं।

उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या मुंबई के वार्डों को भाषाई आधार पर पुनर्गठित करने की साजिश हो रही है, ठीक वैसे ही जैसे राज्यों का पुनर्गठन हुआ था। यह एक विकृत मानसिकता को दर्शाता है, जो धीरे-धीरे सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी भैयाजी जोशी की तरह एक “छोटी मानसिकता” के व्यक्ति हैं। इस बात को खुलकर कहा जाना चाहिए, नहीं तो भैयाजी जोशी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने याद दिलाया कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए ही महाराष्ट्र में मराठी भाषा को अनिवार्य करने का कानून लाया गया था। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर समय पर कदम नहीं उठाया गया, तो यह साफ हो जाएगा कि यह सब आरएसएस की एक सुनियोजित साजिश है। भाजपा और आरएसएस का एक खास पैटर्न है – “पहले वे एक छोटे प्यादे को आगे बढ़ाते हैं और जब वह बड़ा हो जाता है, तो उसे अपने कंधे पर उठा लेते हैं।”

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठी को अधिकार दिलाना किसी पर उपकार नहीं था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भले ही भाजपा को मराठी भाषा की परवाह न हो, लेकिन ब्रिटिश भी इस भाषा का सम्मान करते थे।”

सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई को 280 मराठी लोगों के बलिदान से सुरक्षित किया गया था। यह मराठी लोगों की कमाई हुई धरती है। ठाकरे ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी मुंबई पर कोई संकट आया है, हम सभी एकजुट हुए हैं। हमने हिंदू बनकर सभी की रक्षा की है, लेकिन ये लोग समाज में भेदभाव और विभाजन पैदा करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *