BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 10:17 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत
  2. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  3. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  4. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  5. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  6. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  7. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  8. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  9. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  10. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  11. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  12. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  13. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  14. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  15. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह

‘ऐसा लगता है जैसे मुगलों का राज है’, फडणवीस सरकार पर आदित्य ठाकरे का हमला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2025, 5:21 PM IST
‘ऐसा लगता है जैसे मुगलों का राज है’, फडणवीस सरकार पर आदित्य ठाकरे का हमला
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार की तुलना मुगलों के शासन से करते हुए भाजपा की मानसिकता पर सवाल उठाए और सरकार पर जनता का पैसा लूटने का आरोप लगाया।

आदित्य ठाकरे ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की भाजपा की मानसिकता वैसी ही है, जैसी पुराने समय में हमारे महर्षियों पर हमला करने वालों की थी। उन्होंने कहा, “आज मुंबई के हालात देख लीजिए, पुणे के हालात देख लीजिए, संभाजीनगर के हालात देख लीजिए, महिलाओं के हालात देख लीजिए… ऐसा लगने लगा है जैसे मुगलों का राज यहां चल रहा है। यही मानसिकता यहां छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करती है। यही लोग औरंगजेब की कब्र को समाधि समझते हैं।”

उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे भाजपा की इस कार्यशैली को समझें और अपने हितों की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि शिवसैनिक हमेशा छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलते हैं और शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र की अस्मिता को कोई ठेस नहीं पहुंचने देगी।

विधायक ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र ने औरंगजेब को यहीं दफनाया था और “जो भी इस धरती पर गलत इरादे से आएगा, उसका यही हश्र होगा”।

उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विकास के नाम पर केवल अपनी जेब भर रहे हैं। पिछले दो साल में फंड का गलत इस्तेमाल हुआ है और इसकी पूरी जांच की जाएगी।

उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे फंड की कमी का बहाना बनाते हैं, लेकिन हकीकत में पैसा गलत जगह जा रहा है।

आदित्य ठाकरे ने गठबंधन सरकार में आपसी झगड़ों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद भी भाजपा और उनके सहयोगी दलों में मुख्यमंत्री के बंगले और पालक मंत्री पद को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के किसी मंत्री ने कभी किसानों, महिलाओं या विद्यार्थियों के हित में कोई बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है और जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *