BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 11:00 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का निलंबन, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 मार्च 2025, 12:02 AM IST
ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का निलंबन, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

भुवनेश्वर। ओडिशा में सात दिन के लिए निलंबन के बाद धरना दे रहे कांग्रेस के 12 विधायकों को रात में विधानसभा पर‍िसर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस भवन के पास मास्टर कैंटीन के पास अपना विरोध जारी रखा। उनका आरोप था कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस विधायक सागर दास और एआईसीसी प्रभारी अजय कुमार ‘लल्लू’ ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि यह घटना भारतीय लोकतंत्र की हत्या जैसी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने संविधान का मजाक उड़ाया और लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट किया। उनका कहना था कि ओडिशा में महिलाएं असुरक्षित हैं, और भाजपा सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक सिर्फ यह सवाल कर रहे थे कि ओड‍िशा की महिलाएं सुरक्षित कैसे रहेंगी, जबकि राज्य में 64,000 से ज्यादा महिलाएं गायब हैं और कई महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो चुकी हैं।

निलंबित विधायक सागर दास ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की और विधायकों का सम्मान नहीं किया। उन्होंने बताया कि विधायक अपने प्रदर्शन के दौरान पूरी तरह शांतिपूर्ण थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती बाहर निकाला, तब कई विधायकों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विधायकों को बुरी तरह से घसीटते हुए विधानसभा से बाहर निकाला और उनके व्यक्तिगत सामान जैसे मोबाइल फोन और जूते चोरी हो गए।

कांग्रेस विधायकों ने दावा किया कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मामले में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी अगले दिन विधानसभा का घेराव करेगी और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा, न्याय और लोकतंत्र के मुद्दों पर कड़ा संघर्ष जारी रखेगी।

बता दें कि ये विधायक महिला अत्याचारों से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए सदन में समिति गठित करने की मांग कर रहे थे। विधायकों को सात दिनों के लिए निलंबित किया गया था, जिन्हें अभद्र व्यवहार और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का दोषी ठहराया गया था। विधायक सदन में घंटी बजा रहे थे और विरोध कर रहे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *