BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:49 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने हिमानी संग रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 11:03 PM IST
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने हिमानी संग रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली।ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रो के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने नए साल की शुरुआत पर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा की।

नीरज चोपड़ा ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक विवाह के जोड़े में आंखें बंद कर हाथ जोड़े भगवान को याद कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।”

इस पोस्ट में उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी पत्नी का नाम बताया। उन्होंने पहले नीरज लिखा, फिर दिल की इमोजी बनाई फिर अपनी पत्नी का नाम हिमानी लिखा।

नीरज चोपड़ा की इस खबर ने उनके फैंस और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट वायरल हो गई है, और उन्हें देश-विदेश से बधाइयां मिल रही हैं। नीरज ने अपने जीवनसाथी के साथ तस्वीर साझा की, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही थी। उनकी शादी की खबर ने न केवल उनके फैंस बल्कि पूरे खेल जगत को सरप्राइज दिया है।

ज्ञात हो कि 2021 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेल जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। उनकी उपलब्धियां और मेहनत उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाती हैं। उनके फैंस इस नए सफर में उनकी खुशियों और सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

https://www.instagram.com/p/DFA1_pHSw-4/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e072f739-c0ff-468e-9287-138cc8a0897a&img_index=1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *