BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 04:51 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  2. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  3. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  4. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  5. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  6. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  7. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  8. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  9. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  10. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  11. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान
  12. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  13. दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता
  14. पीएम मोदी ने गिर में सफारी का लिया आनंद, शेरों के बीच मनाया ‘विश्व वन्यजीव दिवस’
  15. मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं- जीते जी कोई नहीं बनेगा बसपा का उत्तराधिकारी

औरंगजेब पर अबू आजमी का बयान देशभक्ति के खिलाफ : एकनाथ शिंदे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 12:54 AM IST
औरंगजेब पर अबू आजमी का बयान देशभक्ति के खिलाफ : एकनाथ शिंदे
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की। इसके बाद सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बयान बिल्कुल गलत है और अबू आजमी को इस पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज एक महान राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने अपने धर्म और देश की सेवा में प्राणों की आहुति दी। वे कभी भी अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे। ऐसे महापुरुष को औरंगजेब द्वारा मारा गया। औरंगजेब को लेकर सपा नेता अबू आजमी का यह बयान देशभक्ति के खिलाफ है। अबू आजमी ने देशभक्ति के खिलाफ बयान देकर एक बड़ा पाप किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास पर्याप्त संख्या नहीं है, तो वह विपक्ष के नेता का चयन कैसे कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में जनता ने उन्हें जोरदार पराजित किया और अब उनके पास विपक्ष के नेता के पद के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष इस मामले पर निर्णय लेंगे।

बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की है। वह इससे पहले साल 2023 में भी वह औरंगजेब की तारीफ कर चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *