BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 02:36 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के अपमान की सीमा कर दी पार : शहजाद पूनावाला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 10:51 PM IST
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के अपमान की सीमा कर दी पार : शहजाद पूनावाला
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस शासित कर्नाटक के बेंगलुरु में बीच सड़क एक लड़की को गलत ढंग से छूने पर गृह मंत्री जी. परमेश्वर के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के अपमान की सीमा पार कर दी है।

दरअसल, 3 अप्रैल को बेंगलुरु में एक घटना हुई। दो लड़कियां सड़क पर जा रही थीं, इस दौरान एक आरोपी एक लड़की को गलत तरीके से छूकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से जब इस घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि “इस तरह की घटनाएं बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में होती रहती हैं।” उनके बयान के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हैं।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया था। ऐसे में कर्नाटक के गृहमंत्री द्वारा दिया गया यह बयान, क्या महिलाओं के प्रति अपराधों को बढ़ावा नहीं देगा, जबकि अभी तक अपराधी पकड़े नहीं गए हैं। अपराधियों को यह संकेत नहीं जाएगा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। पिछले कुछ सप्ताह से कर्नाटक में महिलाओं पर हमले बढ़े हैं, ये घटनाएं अंतरात्मा को झकझोर देने वाली हैं।”

पूनावाला ने कहा, “4 अप्रैल को एक घटना हुई, जिसमें एक बस में एक युवती का उसके बच्चे के सामने सामूहिक बलात्कार किया गया। इससे पहले 3 अप्रैल को एक सुनसान क्षेत्र में एक महिला का उसके भाई के सामने रेप किया गया। 10 मार्च को एक इजरायली महिला का उसके होमस्टे मित्र ने रेप किया। 3 फरवरी को आठ साल एक की बच्ची से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। आप देखेंगे कि जब से कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में आई हैं, महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अपराध की घटनाओं में करीब 50 प्रतिशत से वृद्धि हुई है।”

उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी के ल‍िए क्‍या वो गृहमंत्री जी. परमेश्वर पर कार्रवाई करेंगी?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *