BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 11:02 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

कर्नाटक में आरक्षण मामले को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 मार्च 2025, 11:08 PM IST
कर्नाटक में आरक्षण मामले को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को कर्नाटक सरकार का बचाव किया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा पर इस मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि क्या भाजपा और आरएसएस आरक्षण के खिलाफ हैं या उन्हें सरकारी ठेकों में आरक्षण से दिक्कत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 2बी कैटेगरी के तहत पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को पहले से ही शिक्षा और नौकरी में आरक्षण मिल रहा है, हमने अब ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

कांग्रेस नेता ने कुणाल कामरा मामले को लेकर कहा कि अगर आप सरकार में हैं तो आपको थोड़ा व्यंग्य और थोड़ी आलोचना तो झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में पीएम मोदी कह रहे थे कि तीखी आलोचना होनी चाहिए, यह बात उन्हें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को भी समझाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार में जिस तरह से बुलडोजर चलाने की बात हो रही है और गुंडागर्दी तथा तोड़फोड़ हुई है, इससे पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना और व्यंग्य की जगह है।

ओडिशा में महिलाओं के लापता होने को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार अब आपदा का रूप ले चुका है। ओडिशा में 44 हजार महिलाएं और बच्चे गायब हो गए हैं। देश में रोजाना 39 महिलाएं गायब होती हैं, जिसमें 13 महिलाएं ओडिशा की होती हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ओडिशा में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। पिछले नौ महीने में ओडिशा में 64 गैंगरेप हुए हैं, इस मामले पर सरकार क्या कर रही है। बच्चियों के साथ यौन शोषण हो रहा है, लेकिन सरकार इस पर चुप है।

उन्होंने कहा कि इन मामलों को लेकर कांग्रेस 27 मार्च को ओडिशा विधानसभा का घेराव करेगी। सरकार ने भले ही हमारे विधायकों को निलंबित कर दिया है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। हम न्याय के लिए लड़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *