BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 02:57 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  2. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  3. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  4. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  5. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  6. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  7. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  8. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  9. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  10. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  11. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  12. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  13. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  14. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  15. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल

कांगड़ा : अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की राजनीति को बताया ‘नकारात्मक’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जून 2025, 9:20 PM IST
कांगड़ा : अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की राजनीति को बताया ‘नकारात्मक’
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

कांगड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर विदेश यात्रा के बाद शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों का करारा जवाब देना जरूरी है। पाकिस्तान भारत में कई आतंकी हमलों का जिम्मेदार रहा है। अब अगर कोई आतंकी गतिविधि होती है, तो पाकिस्तान को और सख्त जवाब मिलेगा। कई देशों ने भी पाकिस्तान की निंदा की है।

पाकिस्तान द्वारा जल मुद्दे पर बातचीत की पेशकश पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत तब तक तैयार नहीं होगा, जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह खत्म नहीं करता।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाल ही में हुई भगदड़ की घटना पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। हादसे के कारणों का पता लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में खेल प्रेमियों की जान को खतरा न हो।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी राजनीति नकारात्मक हो गई है। जब सभी दल देश के मुद्दों पर एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष रख रहे थे, तब राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेता भारत और भारतीय सेना की आलोचना कर रहे थे। राहुल के बयान पाकिस्तान को मजबूती देते हैं, जिसे वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने पक्ष में इस्तेमाल करता है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल का दर्द सत्ता से बाहर होना है, लेकिन दुख इस बात का है कि वह देश के साथ खड़े नहीं हुए।

अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया, जो अंग्रेज भी नहीं कर पाए। चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाया गया, जो एफिल टावर से भी ऊंचा है। यह भारत की नई ऊंचाइयों का प्रतीक है। मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *