BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:23 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अप्रैल 2025, 11:42 PM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
Read Time:1 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

अहमदाबाद। गुजरात के साबरमती आश्रम में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत बताई जा रही है। इसके बाद चिदंबरम को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है और उनकी सेहत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। चिदंबरम की सेहत से जुड़ी स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से फिलहाल कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

आपको बता दें, कांग्रेस नेता चिदंबरम अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई।

पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस सरकार में वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। राजनेता के अलावा वह पेशे के एक वकील भी हैं और शुरुआती दौर में उन्होंने चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *