BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 10:33 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत सार्वजनिक भलाई के लिए विकसित कर रहा एआई एप्लीकेशन, अपने अनुभव को दुनिया से शेयर करने को तैयार : पीएम मोदी
  2. दिल्ली सीएम को लेकर हलचल तेज, जेपी नड्डा ने 10 विधायकों से की मुलाकात
  3. ममता ने दिया कांग्रेस को झटका: टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी
  4. दुनिया भर में छात्रों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ : पीएम मोदी से सीखे तनाव कम करने के टिप्स
  5. दिल्ली चुनाव में हार के बाद ‘इंडिया अलायंस’ में फूट, भाजपा ने कहा- पीएम मोदी को हटाने के लिए आए थे एक साथ
  6. पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में अवनि लेखरा को दिया आमंत्रण, स्टार शूटर ने कहा- अनुभव रहा शानदार
  7. ‘भारत को तोड़ने के लिए मिला विदेश से पैसा’, यूएसएआईडी को लेकर निशिकांत दुबे के दावे से हड़कंप
  8. भारत की संप्रभुता पर आंख उठाने वाले शत्रु का नाश कर देगा ‘त्रिशूल’
  9. स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, भारत पर होगा क्या असर?
  10. महाकुंभ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
  11. पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों को दिया तनाव मुक्त रहने का मंत्र, चिंता साझा करने की दी सलाह
  12. महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं प्रयाग, संगम में लगाई आस्था की डुबकी
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने की छात्रों संग ‘परीक्षा पे चर्चा’, बोले ‘क्रिकेटर सिर्फ बॉल को देखता है, स्‍टेडियम का शोर नहीं सुनता’
  14. मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल अजय भल्ला को सौंपा पत्र
  15. बीजापुर एनकाउंटर पर बोले अमित शाह- नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में मिली बड़ी सफलता

कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत: तारिक अनवर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2025, 6:18 PM IST
कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत: तारिक अनवर
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक सीट भी नहीं जीत सकी। इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा सवाल किया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर अपनी पीड़ा व्यक्त की।

बिहार के कटिहार से लोकसभा सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व से पार्टी की रणनीति, भविष्य की योजना समेत कई बातें स्पष्ट करने का तल्ख सवाल किया है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे। साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है।”

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ा था। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है क्योंकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। यहां केवल पार्टी को 6 फीसदी से अधिक वोट मिले। ऐसी संभावना है कि दिल्ली में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का असर बिहार में हो सकता है। बिहार में राजद अब कांग्रेस को कम सीटें देने की तैयारी में है।

ज्ञात हो कि दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने दिल्ली की 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) केवल 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *