BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:21 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

कांग्रेस खत्म हो चुकी है, महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल की नियुक्ति इसका प्रमाण : प्रवीण दरेकर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 2:09 PM IST
कांग्रेस खत्म हो चुकी है, महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल की नियुक्ति इसका प्रमाण : प्रवीण दरेकर
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है। इस नियुक्ति को लेकर पार्टी में आंतरिक कलह की खबरों के बीच भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में अब कोई सशक्त नेता नहीं बचा है।

प्रवीण दरेकर ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। जब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में हर्षवर्धन सपकाल का नाम आया, तो सबसे पहले सवाल यह उठे कि यह कौन हैं? इतने बड़े और अनुभवी नेताओं के होते हुए हर्षवर्धन सपकाल को अध्यक्ष बनाना यह साफ संकेत देता है कि कांग्रेस में अब कोई ताकतवर नेता नहीं बचा। राहुल गांधी के करीबी लोग ही अब कांग्रेस के अध्यक्ष बन रहे हैं। यह सिद्ध हो चुका है कि जो भी उनके साथ है, वही पदों पर काबिज हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब केवल वह लोग रह गए हैं, जो राहुल गांधी के पानी भरने और थैली उठाने के काम में लगे रहते हैं। हर्षवर्धन सपकाल का चुनाव इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस के अंदर नेतृत्व की कोई स्थिति नहीं बची है। दरेकर ने आगे कहा कि जब कांग्रेस के दिल्ली नेतृत्व ने हर्षवर्धन सपकाल को अध्यक्ष घोषित किया, तो पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच यही चर्चा थी कि यह व्यक्ति कौन है? कांग्रेस में इतने बड़े और मैच्योर नेता होने के बावजूद एक अपरिचित व्यक्ति को अध्यक्ष बनाना यह दर्शाता है कि पार्टी के पास अब योग्य नेता नहीं हैं।

इसके अलावा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर दरेकर ने कहा कि इस पर राजनीति करना उचित नहीं होगा। जो व्यवस्था बनाई जा रही है, उसे बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। हालांकि, दिल्ली में हुई भगदड़ की घटना के बारे में मुझे अभी पूरी जानकारी नहीं है,मैं जानकारी लेकर इस पर अधिक बात करूंगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *